आज इंडियन नेवी में कमीशंड होगी देश में बनी वॉरशिप आईएनएस कोलकाता
मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को आईएनएस कोलकाता को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। स्वदेशी तकनीक से निर्मित देश का यह सबसे बड़ी वॉरशिप है। प्रधानमंत्री के साथ इस मौके पर रक्षा मंत्री अरुण जेटली व नौसेना प्रमुख एडमिरल आरके धवन भी मौजूद होंगे।

प्रधानमंद्दी नरेंद्र मोदी के हाथों शनिवार को देश को समर्पित होने जा रहा यह पोत इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस का उपहार माना जा रहा है। नौसेना के दो सी-किंग हेलीकॉप्टर अपने साथ ले चल सकने की क्षमता वाले आईएनएस कोलकाता की रफ्तार 30 नॉटिकल मील प्रति घंटा होगी।
ऊर्जा आपूर्ति के लिए इसमें लगे चार गैस टर्बाइन जेनरेटर एवं एक डीजल ऑल्टरनेटर किसी छोटे-मोटे शहर को भी रोशन करने की क्षमता रखते हैं। इस पर 30 अधिकारी एवं 330 नौसैनिक तैनात होंगे।
आइएनएस कोलकाता के इंडियन नेवी में कमीशंड होने के बाद इसकी ताकत में दोगुना इजाफा होने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications