गोपालगंज और मुजफ्फरपुर में पीएम मोदी की रैली आज

गोपालगंज(मुकुंद सिंह)। नरेंद्र मोदी आज गोपालगंज और मुजफ्फरपुर में चुनावी सभाओ को संबोधित करेंगे। गोपालगंज जिले के बरौली विधानसभा क्षेत्र के दानापुर मैदान में पीएम की सभा सुबह 11 बजे सभा होगी।वहीं दोपहर 12.30 बजे मुजफ्फरपुर के पताही हवाई अड्डे पर जनसभा करेंगे।

एक और दो नवम्बर को भी बिहार में प्रधानमंत्री की सभाएं होगी, इसी के साथ पीएम की बिहार चुनाव के दौरान कुल 25 सभाएं पूरी हो जाएंगी।। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनावी सभाओं को लेकर राजद सुप्रीमो लालू यादव ने सभी दिग्गज नेताओं को पछाड़ दिया है।

राजद प्रमुख लालू निकले सबसे आगे

अब तक हुए तीन चरणों के मतदान में लालू प्रसाद यादव ने 27 सितंबर से अबतक 192 चुनावी सभाएं कर चुके हैं तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी चुनावी सभा करने के मामले में लालू से पीछे चल रहे हैं।

अंतिम चरण से पहले पीएम की आठ सभाएं

नीतीश कुमार 26 सितंबर से अबतक 176 चुनावी सभाएं कर चुके हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद 02 अक्टूबर से अबतक बिहार में 17 चुनावी सभाएं कर चुके हैं। मतदान के अंतिम चरण से पहले पीएम की आठ सभाएं और होनी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+