'फोटो खींच गया हो तो मैं आंख खोल लूं' नरेंद्र मोदी की केदारनाथ यात्रा पर सोशल मीडिया

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को केदारनाथ पहुंचे हैं। यहां मोदी ने पूजा-अर्चना की और केदारनाथ की गुफा में साधना भी की। लोकसभा चुनाव 2019 के चुनाव प्रचार खत्म होने के एकदम बाद मोदी यहां पहुंचे हैं। मोदी की इस यात्रा की कई तस्वीरें आई हैं। ये तस्वीरें सोशल माीडिया पर खूब वायर हो रही हैं। मोदी के 'कैमरा प्रेम' और ड्रेस को लेकर कई तरह की मजाकिया बातें सोशल मीडिया पर लिखी जा रही हैं।

modi

सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि मोदी बिना कैमरे और लाइमलाइट में आए एक दिन भी नहीं रह सकते हैं। यहां तक कि गुफा के भीतर भी वो कैमरा लेकर पहुंचे हैं। वहीं रेड कार्पेट पर चलते हुए उनकी तस्वीर पर भी खूब कमेंट आ रहे हैं।

गुफा में मोदी की साधना करते हुए तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने चुटकी लेना शुरू कर दी। एक यूजर ने लिखा, नरेंद्र मोदी एक घंटा भी कैमरे के बिना नहीं रह सकते।

सोशल मीडिया पर टिप्पणी आई, बड़े ही शांत वातावरण में बहुत ही तन्मयता के साथ इस देश के प्रधानमंत्री जी अपनी कैंडिड फोटो निकलवाते हुए। अरे भाई गुफा में जाकर ये सब करने की जरूरत ही क्या थी।

modi
modi

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+