बाढ़ का कहर और जम्मू कश्मीरः कुदरत का कहर टूटने के बाद नरेंद्र मोदी का दौरा
जम्मू-कश्मीर। जम्मू कश्मीर में कुदरती बाढ़ के कहर ने कई लोगों की जान लील ली है। अभी भी हजारों जानों पर खतरा मंडरा रहा है। हजारों लोग फंसे हुए हैं। अभी तक 160 लोगों के मारे जाने की खबर है। हालाकि बताया जा रहा है कि राहत दल ने अभी तक ग्यारह हजार लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचा दिया है। इसके बाद अब जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू कश्मीर पहुंच रहे हैं। जहां पर मोदी हालात का जायजा लेंगे। इसके अलावा इंतजामों को देखेंगे। हो सकता है कि मारे लोगों के लिए राहत पैकेज की घोषणा भी की जा सकती है। इससे पहले गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि सरकार हर संभव मदद के लिए तैयार है।

बैठक में करेंगे चर्चा
जानकारी के मुताबिक ऐसी बाढ़ करीब साठ साल बाद आई है। जानकारों की माने तो यह सबसे भीषण बाढ़ है। इससे करीब तीन हजार गांव खतरे में पड़ गए है। हजारों परिवारों पर कहर टूट रहा है। यही नहीं, वैष्णो देवी के दर्शन के लिए भारत वर्ष से आए तीर्थ यात्री भी स्टेशन पर फंसे पड़े हैं। एक अनुमान के मुताबिक करीब दो हजार लोग स्टेशनों पर फंसे हैं। वैसे मौसम विभाग ने कहा है कि स्थिति जल्द ठीक हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications