मोदी का यूपी रोडमैप तैयार, प्रदेश में करेंगें नौ रैली

नई दिल्‍ली। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सबसे महत्‍वपूर्ण राज्‍य उत्‍तर प्रदेश में नरेंद्र मोदी की रैलियों का रोडमैप तैयार हो गया है। मोदी 80 सीटों वाले उत्‍तर प्रदेश में 9 रैलियों को संबोधित करेंगे। सबसे खास बात है कि मोदी काशी, मथुरा, और अयोध्‍या से शुरूआत नहीं करेंगे, जिसके आधार पर यह कहा जा सकता है कि पार्टी का एजेंडा इस बार राम मंदिर नहीं होगा। योजना के अनुसार प्रदेश के आठ जोन में आठ रैलियां की जायेगी। जिसके बाद लखनऊ में एक महारैली का आयोजन किया जाएगा।

उत्‍तर प्रदेश में मोदी चुनावी आगाज 15 अक्‍टूबर को कानपुर से करेंगे। यहां से कांग्रेस के श्रीप्रकाश जायसवाल सांसद हैं। इसके बाद दूसरी रैली झांसी में 25 अक्‍टूबर को और तीसरी 8 नवंबर को बहराइच में करेंगे। बताया जा रहा है कि मोदी की लोकप्रियता को भुनाने के लिए भाजपा राज्‍य में 20 से भी ज्‍यादा रैलियों का आयोजन कर सकती है।

Narendra Modi in Uttar Pradesh

यह ध्‍यान देने योग्‍य है कि 1998 में केंद्र में भाजपा की सरकार बनी थी, इन चुनावों में भाजपा ने प्रदेश में 85 में से 57 सीटों पर जीत हासिल की थी, (तब उत्‍तराखंड भी उत्‍तर प्रदेश का हिस्‍सा था।) मोदी का उत्‍तर प्रदेश में यह कार्यक्रम उनकी सहमति और सुविधा को देखकर तैयार किया गया है। अब देखने वाली बात होगी कि भाजपा राज्‍य से कितनी सीटें निकाल पाती है।

भाजपा की स्थिति स्‍पष्‍ट है कि पार्टी इस बार मोदी के दम पर चुनाव लड़ रही है, वहीं कांग्रेस में मुख्‍य चुनावी चेहरा राहुल गांधी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+