बोले अमित शाह, 24 को पर्चा भरेंगे मोदी और इसके बाद उनकी लहर सुनामी में बदल जाएगी

Narendra Modi to file nomination in Varanasi on April 24
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उत्तर प्रदेश प्रभारी अमित शाह ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस के वाराणसी से प्रत्याशी अजय राय पर जो आरोप लगाए गए हैं, वे काफी गंभीर हैं। अब ऐसा लगता है कि कांग्रेस के पास स्वच्छ छवि के उम्मीदवारों का अकाल पड़ा हुआ है। शाह ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कुछ दिन पहले ही एक निजी समाचार चैनल ने खुफिया रिपोर्ट के हवाले से एक खबर दिखाई थी जिसमें बताया गया था कि वाराणसी से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी अजय एके 47 राइफलों के कारोबार से जुड़े हुए हैं।

अब सवाल यह उठता है कि क्या कांग्रेस को कोई स्वच्छ छवि का उम्मीदवार नहीं मिला। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों तक देश में कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की सरकार रही है लेकिन राहुल गांधी आज भी लोगों से यही कह रहे हैं कि भ्रष्टाचार और महंगाई कम होनी चाहिए। आखिर 10 वर्षो तक शासन में रहने के बाद वह क्या करते रहे। उप्र में गलत टिकट बंटवारे को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में शाह ने कहा कि पार्टी के संसदीय बोर्ड ने टिकट तय किया था, इसमें किसी एक इकाई की जिम्मेदारी तय करना ठीक नहीं है।

चुनाव आयोग द्वारा प्रतिबंध हटाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि आयोग ने जो सवाल पूछे थे उसका जवाब दे दिया गया है। मैंने अपने जवाब में यही कहा है कि मैं कभी नियम और कानून का उल्लंघन नहीं करूंगा। अमित शाह ने ये भी जानकारी दी कि नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को वाराणसी से नामांकन दाखिल करेंगे। उन्‍होंने कहा कि इसके बाद मोदी लहर सुनामी में तब्दील हो जाएगी। मोदी को पीएम बनाने को लेकर देश भर में लहर है। शाह ने दावा किया कि प्रथम दो चरणों के चुनाव में बीजेपी यूपी में 21 में से 18 सीटें जीत रही है। पहले दो चरणों के चुनाव में बीजेपी को अपार समर्थन मिला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+