वाराणसी से नरेंद्र मोदी का ऐलान-ए-जंग, सामने होंगे बाहुबली अतीक अहमद

Narendra Modi
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी का टिकट फाइनल कर दिया और इसी के साथ मोदी ने उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी वाराणसी संसदीय सीट से मोदी ने अपना ऐलान-ए-जंग कर दिया। मजेदार बात यह है कि अगर वाराणसी के बाहुबली विधायक अपनी बात से नहीं पलटे तो वो इस जंग में मोदी को टक्कर देंगे। वहीं वाराणसी से वर्तमान सांसद मुरली मनोहर जोशी कानपुर से चुनाव लड़ेंगे।

भाजपा ने शनिवार दिन भर चली बैठक के बाद उत्तर प्रदेश की 62 सीटों पर उम्मीदवार तय किये। वनइंडिया से बातचीत में भाजपा के एक नेता ने बताया कि सूची तैयार की जा चुकी है जो जल्द ही मीडिया को दे दी जायेगी। असल में जोशी वाराणसी की सीट छोड़ने को तैयार नहीं थे, लेकिन भाजपा के तमाम नेता चाहते थे कि मोदी वहीं से चुनाव लड़ें, लिहाजा सभी ने एक मत होकर मोदी को वाराणसी का टिकट दिया। यानी मोदी जीतने के बाद त्रिवेणी एक्सप्रेस (वाराणसी से दिल्ली जाने वाली ट्रेन) में बैठकर दिल्ली जायेंगे।

Did You Know: वाराणसी में तोड़े गये थे 1000 मंदिर

अब अगर विरोध‍ियों की बात करें तो मोदी को टक्कर देने का ऐलान सपा के विधायक जो अभी जेल में हैं, अतीक अहमद ने पहले ही कर दिया है। उन्होंने गुरुवार को ही एक बयान जारी किया था कि अगर मोदी वाराणसी से लड़े तो वो भी वहीं से चुनाव लड़ेंगे।

मोदी के टिकट को लेकर हुई जद्दोजहद की वजह से भाजपा को मुंह की खानी पड़ सकती है। टिकट को लेकर इतनी देरी करने पर विपक्षी दलों ने जनता के बीच यह खबर उड़ा दी है कि मोदी यूपी की सीट पर लड़ने से डर रहे हैं। खैर अब ये सभी कयास किनारे लग गये हैं, क्योंकि अब मोदी का टिकट घोष‍ित हो चुका है।

Did You Know: 1194 में तुर्की के शासक कुतुब-उद-दीन-ऐबक ने वाराणसी में 1000 मंदिर तोड़ने का आदेश दिया था। जिसके बाद कई वर्षों तक यहां मुसलमान शासकों ने राज किया लेकिन अफगानी शासकों के कार्यकाल में एक बार फिर मंदिर खड़े हो गये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+