मोदी की गया रैली कल- नीतीश की काहिली उजागर होगी
गया/ नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अब बिहार को फतेह करने के लिए निकल पड़े हैं। इसी क्रम में वे कल रविवार को गया में एक बड़ी चुनावी रैली को संबोधित करने जा रहे हैं।
नीतीश पर होगा वार
वे नीतीश सरकार के निकम्मेपन को उजागर कर सकते है। भाजपा के एक आला नेता ने बताया कि वे अपनी गया रैली में नीतीश कुमार और लालू यादव पर तगड़ा वार करेंगे।
इनवेस्टमेंट नहीं
वे बता सकते हैं कि बिहार में इंफ्रास्ट्रक्चर की खराब हालत के कारण राज्य में कोई निवेश नहीं आ रहा। जिसके चलते राज्य का विकास थम गया है। मोदी ने कुछ समय पहले मुजफ्फरपुर में भी एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए नीतीश सरकार पर करारा हमला बोला था।
बिहार विधानसभा चुनाव 2015: दागियों के दामन में बिहार, 797 क्रिमिनल उम्मीदवार
फैला तनाव
इस बीच गया में कल तब तनाव फैल गया था जब वहां पर लगे बहुत से मोदी के पोस्टरों को फाड़ दिया गया था। इसके जवाब में राम विलास पासवान ने कहा था कि बिहार सरकार ये सब कर रही है।
उन्होंने कहा इसके बावजूद एनडीए बिहार विधान सभा चुनाव में सफलता हासिल करेगी। गया रैली की तैयारी अमित शाह के करीबी रीतूराज सिन्हा देख रहे हैं। अमित शाह ने उन्हें बिहार चुनाव की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।













Click it and Unblock the Notifications