बिहार में तीन और रैलियां करेंगे नरेंद्र मोदी

यह ध्यान देने योग्य है कि नरेंद्र मोदी ने 27 अक्टूबर को बिहार में 'हुंकार रैली' को संबोधित किया था। इसी रैली में बम धमाके भी हुए थे, मोदी रैली के बाद धमाकों से पीडि़त परिवार के लोगों से मिलने भी गये थे। जिस पर सत्तारूढ़ जदयू के नेताओं ने कड़ी आपत्ति दर्ज की थी। उम्मीद की जा रही है कि इस बार भी मोदी की रैलियों को रोंकने के प्रयास किये जाएंगे।
गौर हो कि अब राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव भी जेल से बाहर आ चुके हैं, अत: मोदी की रैलियों को लेकर राजद और जदयू दोनों में काफी हलचल देखी जा सकती है।
राजद, आम चुनाव में कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ सकती है, जबकि जदयू ने भाजपा और कांग्रेस दोनों से ही दूरियां बना ली है। नीतीश ने गैर कांग्रेसी और गैर भाजपाई दलों को साथ में लाने की कवायद शुरू कर दी है। अभी तक आये सर्वे के अनुसार जदयू, भाजपा के बाद बिहार की सबसे बड़ी पार्टी बनेगी।
बिहार मे 40 लोकसभा सीटें हैं।












Click it and Unblock the Notifications