कांग्रेस मयार्दाओं को भूल गड़े मुर्दे उखाड़ने में लगी है: उमा भारती

उमा ने कहा कि कांग्रेस को अपनी मयार्दाओं का उल्लंघन नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम लोग गाय, गंगा, गरीब को मुद्दा मानकर चल रहे हैं और तीनों का उद्धार हमारी प्राथमिकता है। भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि पूराकलां क्षेत्र और मड़ावरा क्षेत्र शिक्षा में काफी कमजोर है। इन क्षेत्रों में शिक्षा का विकास करना हमारी प्राथमिकता रहेगी।
उन्होंने कहा कि सपा-बसपा दोनों दलों के विधायक उनके सम्पर्क में हैं और चुनाव के बाद ही इस सम्बन्ध में निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम लोकतांत्रिक तरीके से चुनी सरकारों को गिराने में विश्वास नहीं रखते, लेकिन सपा सरकार अपने आप ही गिर जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications