मोदी ने की वोट की जुबानी चोट, कमल दिखाने पर कांग्रेस को आपत्ति

मोदी ने हमला बोला कि ऐसी सरकार को सत्ता खुद ब खुद छोड़ देनी चाहिए। उन्होंने बांटने की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार को देश की समस्याओं का हल ढूंढना चाहिए, वह मोदी का हल ढूंढ रही है। किसानों की फिक्र, आम जनता का जिक्र सभी कांग्रेस सरकार से गायब है।
यह भी पढ़ें - भटकल से भेदभाव क्यों
मोदी बोले कि जब मैं गुजरात आया था तो वह मौत की चादर ओढ़ कर सोया था। भूकंप की मार में गुजरात की जनता उम्मीदें छोड़ चुकी थी। हमारी सरकार ने गुजरात की तस्वीर, तकदीर बदली। आज नतीजा सामने है। बस इंतज़ार है देश के भविष्य के नतीजे की, जो 16 मई को आएंगे। मोदी ने जीत पर भरोसा जताया कि जनता के आशीर्वाद से वे देश की सत्ता तक जरूर पहुंचेंगे।
मोदी ने कमल चिन्ह दिखाते हुए सम्बोधन में कहा कि इस बार जीत मोदी की नहीं बल्कि उस दल की होगी, जो देश के लिए राजनीति करेगा, खुशहाली लाएगा। इसी के साथ मोदी कमल का चिन्ह हाथ में लेकर बैठे-बिठाए कांग्रेस को मुद्दा दे गए। कांग्रेस की त्वरित प्रतिक्रिया आई है कि वह मोदी के कमल दिखाकर मतदाताओं को प्रभावित करने की चुनाव आयोग से शिकायत करेगी।
मोदी ने ली सेल्फी -
इसी क्रम में मोदी की सेल्फी भी चर्चा में है। उन्होंने वोट डालते हुए कमल का चिन्ह दिखाया व अपनी जमकर तस्वीरें खिंचवाईं। वोट डालने के बाद मोदी ने विस्तार से विरोधियों पर निशाना साधा व भावनात्मक दांव चलते हुए साध कर आखिरी चाल चली। वोटिंग उत्साह से जारी है। हालांकि भीड़भाड़ कम होने की वजह तेज धूप बताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications