नरेंद्र मोदी की कैबिनेट को लेकर शुरू हुई माथापच्‍ची

Narendra Modi-cabinet
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने से पहले नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट गठन को लेकर विचार-विमर्श शुरू कर दिया है। इस बाबत उन्होंने सोमवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली और अपने विश्वस्त व पार्टी महासचिव अमित शाह से वार्ता की।

वहीं भाजपा के कई नवनिर्वाचित सांसदों ने संघ कार्यालय में वरिष्ठ पदाधिकारियों से मुलाकात की। इस बीच वाईएसआरसीपी के प्रमुख जगनमोहन रेड्डी ने भी नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। मोदी ने चाणक्यपुरी स्थित गुजरात भवन में अरुण जेटली और अमित शाह से बातचीत की। जेटली को लोकसभा चुनाव में हार के बावजूद कैबिनेट में शामिल किए जाने की संभावना है।

इसके साथ ही लोकसभा में विपक्ष की नेता रही सुषमा स्वराज और वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह ने भी मोदी से मुलाकात की। सूत्रों ने बताया कि मोदी जल्द ही एनडीए के अन्य घटक दलों के नेता उद्धव ठाकरे और टीडीपी के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे।

उधर, आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह के अशोक रोड स्थित आवास पर भी नेताओं के आने का सिलसिला जारी है, जिसमें सुषमा स्वराज, उमा भारती, गोपीनाथ मुंडे, योगी आदित्य नाथ, वरुण गांधी सहित कई

नवनिर्वाचित सांसद शामिल हैं। यूपी में एनडीए का घटक अपना दल की प्रमुख अनुप्रिया पटेल ने भी सिंह से मुलाकात की। मालूम हो कि भाजपा ने अपने सहयोगियों के साथ यूपी की 80 में से 73 सीटें जीती हैं।

इसके अलावा नवनिर्वाचित भाजपा सांसद पूर्व गृह सचिव आरके सिंह, गजेंद्र सिंह शेखावत, दिल्ली के सांसद उदित राज, मनोज तिवारी और पार्टी के वरिष्ठ नेता विनय कटियार ने संघ पदाधिकारियों से केशवकुंज में मुलाकात की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+