पीला पुखराज और महिलाएं तय करेंगी प्रधानमंत्री

भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र और इस लोकतंत्र में जब चुनावी मेले का आगाज होता है तो माहौल पूरी तरह से बदल जाता है। ज्योतिष के पंडितों की मानें तो 16 मई को आने वाले नतीजों में एक ऐसा नेता देश का प्रतिनिधित्व करेगा जिसे महिलाओं के सबसे ज्यादा वोट्स हासिल होंगे और जो पीले रंग वाले पुखराज की अंगूठी पहनी होगी।
भारत एक ऐसा देश है जहां पर अरबपतियों से लेकर एक ऑटो वाला भी मुसीबत के समय में अपने पंडित या ज्योतिषी से सलाह लेता है। ज्योतिष के पंडितों की मानें तो 16 मई को जिस दिन चुनावी नतीजे आएंगे उस दिन ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति यह बताती है कि देश की जनता एक ऐसे नेता का चुनाव करेगी जो मजबूत होगा और जिसमें देश का प्रतिनिधित्व करने की ताकत होगी।
देश के जाने-माने भविष्यवक्ता बेजान दारूवाला के मुताबिक इस बार के लोकसभा चुनावों में एक बेहतर और मजबूत नेता के सामने आने की काफी उम्मीदें हैं। हालांकि दारूवाला ने यह नहीं बताया कि नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी या फिर अरविंद केजरीवाल में से किसके सितारे चमकेंगे। दारूवाला ने यह जरूर कहा कि उन नेताओं के लिए संभावनाएं काफी बढ़ जाएंगे जो पीला पुखराज या जिसे येलो टोपाज भी कहते हैं पहनेंगे।
दारूवाला ने बताया क्योंकि पुखराज नतीजों के आने के समय की दिशाओं के साथ फिट बैठेगा। दारूवाला ने यह भी कहा कि चुनावों के समय देश शुक्र ग्रह के साये में होगा और ऐसे में इस बात की पूरी संभावना है कि महिला वोटर्स की संख्या इस बार ज्यादा होगी। दारूवाला की मानें तो महिलाएं भारी तादाद में घर से बाहर वोट करने के लिए निकलेंगी।












Click it and Unblock the Notifications