पीएम मोदी के नाम एक और खिताब, टॉप परफॉर्मिंग लीडर्स में जीता दूसरा स्थान
नयी दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ एक ओर उपलब्धि जुड़ गई है। मोदी ने एक और कामयाबी हासिल कर ली है। वर्ल्ड के टॉप परफॉर्मेंस के मामले में नरेंद्र मोदी ने दूसरा स्थान हासिल किया है। मोदी वर्ल्ड टॉप परफॉर्मेस लीर्डस की श्रेणी में दुनिया के नेताओं में दूसरे नंबर पर हैं।

मोदी से ऊपर चीन के राष्ट्रपति शी चिफफिंग का नंबर है। ये सूची जापानी मार्केट रिसर्च फर्म ने एक सर्वे के आधार पर तैयार किया है। जिसमें 30 सबसे ज्यादा परफॉर्म करने वाले नेताओं की लिस्ट जारी की है, जिसमें मोदी का दूसरा नंबर है। जर्मनी की चांसलर अंगेला मैर्केल को इस लिस्ट में तीसरा नंबर मिला है।
सर्वे को कराने वाली टोक्यो की कंपनी जीएमओ रीसर्च ने इस सर्वे में 26 हजार लोगों से बातचीत की। इस सर्वे में चीन के राष्ट्रपति शी को 10 में से 7.5 नंबर मिले जबकि मोदी को 7.3 और मैर्केल को 7.2 नंबर मिले। चीन के मशहूर विशेषज्ञ ऐंथनी सैश इस सर्वे के आंकड़ों का विश्लेषण किया था। मोदी के अलावा इस सूची में फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांसो ओलांद, जापान के पीएम शिंजो आबे और रूसी राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन भी शामिल हैं।











Click it and Unblock the Notifications