नरेंद्र मोदी ने कहा कांग्रेस का सपना 'विभाजित' भारत है और मेरा सपना 'डिजिटल' भारत है

नरेंद्र मोदी ने रैली में कांग्रेस पर सीधा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पिछले दस सालों में जो काम किया है वो देश का कोई दुश्मन भी नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस निर्भया, बेराेजगारी और किसानों की आत्महत्या को भूल चुकी है। मोदी ने रैली में दहाड़ते हुए यह भी बताया कि कांग्रेस सिर्फ अपने हितों के आपसे वोट मांग रही है जबकि मैं आपके हितों के लिए आपसे ही वोट मांग रहा हूं।
मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस का सपना है भारत का विभाजन और मेरा सपना है कि भारत एक डिजिटल देश बने। मोदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस का कोई भी नेता विकास और किसान और जवान की बात नहीं करता है। कांग्रेस की पूरी राजनीति धर्म, जाति और आरक्षण पर ही निर्भर करती है जबकि भाजपा लोगों के विकास की बात कर रही है और देश से बेरोजगारी हटाने की बात कह रही है।












Click it and Unblock the Notifications