गुजरात के कांधला पोर्ट से सीधा जुड़ेगा ईरान का चाबहार बंदरगाह- पीएम मोदी
पानी के महत्व पर मोदी ने कहा कि कच्छ के लोग बिना पानी जिंदगी गुजारते रहे। पानी का महत्व क्या होता है ये कच्छ के लोग अच्छी तरह जानते हैं।
नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी आज से दो दिन के गुजरात दौरे पर है। मोदी के दौरे की शुरुआत कांधला पोर्ट में एक प्रोजेक्ट के शुभारंभ के साथ हुई। इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि विकास के लिए अच्छे बंदरगाहों की जरूरत है। पीएम ने कहा कि कांधला पोर्ट आज एशिया के सबसे महत्वपूर्ण बंदरगाहों में से एक है। उन्होंने कहा कि भारत के सहयोग से विकसित किए जा रहे ईरान के चाबहार पोर्ट को कांडला पोर्ट को जोड़ा जाएगा।

पीएम मोदी ने कहा कि पोर्ट सेक्टर में काम करने वाले समझते हैं कि कांधला की उपलब्धि क्या है। कांधला दुनिया के वित्तीय बाजार में अंगद की तरह पैर जमाएगा। पानी के महत्व पर मोदी ने कहा कि कच्छ के लोग बिना पानी जिंदगी गुजारते रहे। पानी का महत्व क्या होता है ये कच्छ के लोग अच्छी तरह जानते हैं। विराट समंदर, मरुभूमि, पहाड़ और गौरवपूर्ण इतिहास, पांच हजार साल पुरानी संस्कृति के सबूत.. कच्छ के पास क्या नहीं है। उन्होंने कहा कि कच्छ के पास दुनिया को देने के लिए बहुत कुछ है।
आपको बता दें कि पीएम मोदी के वहां पहुंचते ही उनके स्वागत में लोगों ने मोदी-मोदी के नारे लगाने शुरु कर दिए। पीएम मोदी ने भी हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। उल्लेखनीय है कि पीएम मोदी अपने इस दो दिनों के दौरे पर वो अफ्रीकन डेवलपमेंट बैंक की जनरल मीटिंग में हिस्सा लेंगे और कुछ प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा कच्छ में दो रैलियां भी संबोधित करेंगे।
गुजरात दौरे से पहले पीएम मोदी ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि "मैं सोमवार से दो दिन के गुजरात दौरे की शुरुआत कर रहा हूं। इस दौरान में गांधीनगर और कच्छ में कुछ प्रोग्राम में हिस्सा लूंगा। गांधीधाम में रैली को संबोधित करने के अलावा कांधलापोर्ट में कुछ प्रोजेक्ट्स की शुरुआत करूंगा।"












Click it and Unblock the Notifications