2019 का लोकसभा चुनाव जनता बनाम गठबंधन होगा: नरेंद्र मोदी
Recommended Video

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि 2019 का चुनाव जनता बनाम गठबंधन होगा। 2019 में विपक्ष के एकजुट होकर गठबंधन में चुनाव लड़ने के सवाल मोदी ने कहा कि 2019 का चुनाव मोदी बनाम ये, या मोदी बनाम वो नहीं होगा, ये गठबंधन बनाम जनता होगा। उन्होंने कहा, मोदी जनता के प्यार और आशीर्वाद की एक अभिव्यक्ति है। मोदी ने एएनआई को दिए इंटरव्यू में ये बातें कही हैं।

पीएम मोदी से सवाल किया गया कि 2019 में अगर विपक्ष एकजुट होकर चुनाव लड़ता है तो उसका क्या असर होगा। इस पर उन्होंने कहा कि गठबंधन के सामने जनता चुनाव लड़ेगी। नरेंद्र मोदी ने इंटरव्यू में कई अहम मुद्दों पर अपनी राय रखी है।
अयोध्या में राम मंदिर मुद्दे पर नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये मसला कानूनी प्रक्रिया के तहत सुलझाया जाएगा। राम मंदिर पर अध्यादेश भी कानूनी प्रक्रिया के तहत लाया जाएगा। मोदी ने कहा कि अयोध्या विवाद में कांग्रेस कानूनी प्रक्रिया को धीमा कर रही है।
नोटबंदी पर भी नरेंद्र मोदी ने अपनी बात रखी। नरेंद्र मोदी ने इसे झटका मानने से इनकार करते हुए कहा कि नोटबंदी झटका नहीं था, हमने एक साल पहले से लोगों को आगाह किया था कि अगर आपके काला धन है तो आप इसे जमा करा सकते हैं।
वहीं सर्जिकल स्ट्राइक और उर्जित पटेल के इस्तीफे पर भी मोदी ने जवाब दिया है। सर्जिकल स्ट्राइक पर उन्होंने कहा कि ये फैसला बड़ा ही जोखिम भरा था, हमें अपने सैनिकों की चिंता थी। वहीं पटेल के इस्तीफे के पीछे किसी भी राजनीतिक दबाव से उन्होंने इनकार कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications