ट्विटर पर लोगों को याद आया मोदी का पहला अमेरिकी दौरा
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी पहली बार अमेरिका के दौरे पर जा रहे हैं। प्रधानमंत्री के अमेरिकी दौरे को लेकर हर तरफ चर्चा है। इस बीच माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर उनके उस दौरे की फोटोग्राफ्स ट्रेंड हो रही हैं जो उनके सबसे पहले अमेरिकी दौरे की है।

मोदी जब एक साधारण बीजेपी कार्यकर्ता थे तो वह वर्ष 1993 में पहली बार अमेरिका गए थे। उस समय वह अपने कुछ मित्रों के साथ अमेरिका गए थे और बहुत ही कम लोग उन्हें पहचानते थे।
ट्विटर पर जो फोटोग्राफ शेयर हो रही हैं उनसे साफ है कि मोदी ने उस समय अमेरिका में अपने मित्रों के साथ खूब सैर सपाटा किया था।
दोस्तों के साथ समुद्री तट पर मस्ती से लेकर बाईक पर तस्वीरें खिचवाते देखें जा सकते हैं। मोदी की अपने मित्रों के साथ मस्ती करते हुए यह काफी दुर्लभ तस्वीर है।
प्रधानमंत्री कई बार अपने साक्षात्कार में कह चुकें हैं कि उन्हें अच्छे कपड़े पहनने और घूमने का काफी शौक है। बहरहाल 1993 से लेकर 2014 तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ने कई तरह का राजनैतिक सफर तय किए हैं।
भाजपा की गुजरात इकाई के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के अध्यक्ष से लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री के पद को बखूबी संभालने वाले मोदी अब जब बतौर प्रधानमंत्री अमेरिका जा रहे हैं तो उम्मीद है कि वह इस बार भी कुछ सफलता हासिल कर लौटेंगे।












Click it and Unblock the Notifications