मोदी धमाका ऑन फेसबुक: एक करोड़ पहुंची प्रशंसकों की संख्या

खास बात है कि पिछले छह महीनों में मोदी के प्रशंसकों की संख्या पांच गुना बढ़ गयी है, पिछले 26 अगस्त 2013 को उनके प्रशंसकों की संख्या बीस लाख थी, जो कि 10 फरवरी को 1 करोड़ पार हो गयी। दस फरवरी से ग्यारह फरवरी के बीच उनके प्रशंसकों की संख्या में छह लाख का उछाल आया।
प्रतिदिन मोदी के फेसबुक प्रशंसकों की संख्या में 5,78,895, प्रति सप्ताह 8,59,791 और प्रति माह 2,371,100 बढ़ रही है। हालांकि उनके बारे में बात करने वाले लोगों की संख्या 28 जनवरी से 11 फरवरी के बीच 14 लाख से 10 लाख हो गयी क्योंकि इस दौरान एक मीडिया हाउस को दिये गये साक्षात्कार के कारण राहुल गांधी सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बने रहे।












Click it and Unblock the Notifications