गूगल ने की फिर बड़ी गलती: भारत का पहला पीएम सर्च करने पर दिखाई मोदी की तस्वीर
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। हर सवाल के 10 जवाब देने वाले दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल से एक बहुत बड़ी गलती कर दी है। गूगल ने भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की तस्वीर के जगह मौजूदा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तस्वीर लगा दी है। जी हां गूगल पर India's first prime minister यानी कि भारत का प्रथम प्रधानमंत्री सर्च करने पर जवाब तो जवाहर लाल नेहरू आता है लेकिन तस्वीर की जगह नरेन्द्र मोदी की तस्वीर आती है।

आपको बताते चलें कि गूगल ने इससे पहले भी ऐसी गलतियां कर चुका है। इससे पहले गूगल ने पीएम मोदी का नाम 'top 10 criminals of the world' सूची में शामिल कर दिया था।
इतना ही नहीं गूगल ने नरेन्द्र मोदी को 'most stupid Prime Ministers in the world' की सूची में भी दिखा चुका है। उल्लेखनीय है कि गूगल से ये गलतियां गूगल पर 'फ्रॉड' और 'विश्वासघाती' सर्च करने पर भी जवाब में प्रधानमंत्री मोदी का नाम दिख चुका है। दरअसल गूगल से ये गलतियां सर्च इंजन ऑप्टेमाइजेशन (SEO) में हुई गड़बड़ियों के कारण हो रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications