अमेठीवासियों को पता है, कौन है उनका असली हमदर्द: प्रियंका

आम आदमी पार्टी (आप) उम्मीदवार कुमार विश्वास और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार स्मृति ईरानी पर निशाना साधते हुए प्रियंका ने कहा कि कुछ महीने से यहां डेरा डाले ये लोग चुनाव बाद नजर नहीं आएंगे। वापस दिल्ली चले जाएंगे। उन्होंने कहा कि स्मृति ईरानी के बारे में चांदनी चौक के लोगों से पूछिए वहां से चुनाव हारने के बाद ये दोबारा गई नहीं।
प्रियंका ने कहा कि राहुल ने अमेठी में हर क्षेत्र में विकास किया। स्वयं सहायता समूह बनाकर लाखों महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया। अमेठी को राजमार्ग और रेलगाड़ियों से जोड़ा, लेकिन ये बाहरी लोग आलोचना कर रहे हैं कि यहां बिजली और पानी की समस्या है। उन्होंने कहा कि ये लोग पत्रकारों को अंधेरे कमरे में ले जाकर बात करते हैं और कहते हैं अमेठी में बिजली नहीं आती। आलोचना करना बहुत आसान होता है।
प्रियंका ने कहा कि राहुल की सोच पिता एवं अमेठी के पूर्व सांसद राजीव गांधी की तरह दूरदर्शी है। दूरगामी विकास के बारे में सोचते हैं। देश में आज हर हाथ में मोबाइल है। ये मेरे पिता राजीव गांधी की दूरगामी सोच का नतीजा है।












Click it and Unblock the Notifications