पांच सालों में छत्तीसगढ़, गुजरात को भी विकास में पीछे छोड़ देगा: मोदी

देखें मोदी के भाषण के प्रमुख अंश-
मुझे यकीन है कि आने वाले पांच सालों में छत्तीसगढ़ गुजरात को भी विकास में पीछे छोड़ देगा और वो दिन मेरे लिए गर्व का होगा।
मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में रमन सिंह की सरकार है जिसके कारण राज्य विकास के पथ पर अग्रसर है, यदि आपने राज्य की कमान कांग्रेस को सौंपी होत तो इसकी हालत और खराब हो चुकी होती।
मोदी ने कहा कि पहले सिर्फ सोने को रखने के लिए लॉक अप लगवाना पड़ता था अब तो प्याज को रखने के लिए भी लॉक अप लगवाना पड़ेगा। कांग्रेस ने कहा था कि सरकार बनने पर सौ दिन में महंगाई कम हो जाएगी पर ऐसा नहीं हुआ। अब
ऐसी वादा खिलाफी करने वाली सरकार को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी नहीं देनी चाहिए।
कांग्रेस के शहजादे कहते हैं कि उन्होने खाद्य सुरक्षा कानून दिया। जबकि सच तो यह है कि पहले यह अधिकार छत्तीसगढ़ की सरकार ने दिया है। तब दिल्ली की सरकार को इस बात की समझ आयी।
जब प्रदेश में माओवाद की समस्या हो तो ऐसे में रमन सिंह ने प्रदेश को आगे बढ़ाया है।
मोदी ने नीतीश कुमार पर आरोप लगाया कि पटना में उन्हें जान से मार देने की कोशिश की गई और पटना ब्लास्ट में जो लोग मारे गये उनकी मौत पर नीतीश को कोई पछतावा नहीं है।
मोदी ने कहा कि मित्रों आने वाले चुनाव विकास को ध्यान में रखकर लड़े जा रहे हैं। इसलिए आपको विकासोन्मुख माहौल भारतीय जनता पार्टी ही दे सकती है। मोदी ने उदाहरण देते हुए कहा कि आने वाले पांच वर्ष छत्तीसगढ के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं क्योंकि एक राज्य के रूप में प्रदेश की उम्र 13 साल की हो चुकी है और जब लड़का या लड़की 13 साल का होता है कि तो अच्छी परवरिश की जरूरत होती है। अगर 18 साल तक उन्हें अच्छा पोषण मिले तो फिर पूरी जिंदगी उन्हें दिक्कत नहीं होती है। वैसे ही छत्तीसगढ़ के लिए आगामी पांच वर्ष बेहद महत्वपूर्ण हैं।
<center><center><center><center><center><center><center><iframe width="100%" height="450" src="//www.youtube.com/embed/--EeRir_ut4" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center></center></center></center></center></center></center>












Click it and Unblock the Notifications