गोवा में मोदी के दीदार के लिए देने होंगे 5 रु.

मोदी की रैली में शामिल होने के लिए, उनकी झलक पाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को 5 रुपये चुकाने होंगे। भाजपा के सूत्रों से मिली इस जानकारी के मुताबिक मोदी की इस रैली में शामिल होने के लिए लोगों को 5 रु. की प्रलेश शुल्क देनी होगी। भजापा कार्यकर्ताओं का कहना है कि मोदी की पिछली सार्वजनिक बैठकों की तरह ही प्रवेश शुल्क से होने वाली यह आय उत्तराखंड राहत कोष में दान की जाएगी।
मोदी के करीबी समर्थक माने जाने वाले गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा है कि हमें रैली में कम से कम 1.5 लाख लोगों की भीड़ जुटने की उम्मीद है। पार्टी के मुताबिक टिकटों की छिपाई और बिक्री की प्रक्रिया जनवरी में शुरू होगी। गौरतलब है कि इससे पहले हैदराबाद में हुई मोदी की सार्वजनिक रैली में भी टिकट की व्यवस्था की गई थी। टिकट से जमा राशी को उत्तराखंड में राहत कार्यों के लिए दान में लिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications