125 करोड़ लोग 1-1 कदम आगे बढ़े अब देश 125 करोड़ कदम आगे बढ़ेगा: मोदी
अहमदाबाद। देशभर में भारतीय जनता पार्टी की रिकॉर्ड सफलता के बाद पीएम कैंडिडेट नरेंद्र मोदी ने देश की जनता का शुक्रिया अदा करते हुए अपनी अहम जिम्मेदारियों की चर्चा की। मोदी ने वड़ोदरा और वाराणसी से जीत हासिल करने के बाद जनता के सामने अपने विचार रखे। मोदी ने कहा कि उन्होंने एनडीए को 300 से ज्यादा सीट पर जीत दिला कर ट्रिपल सेंचुरी लगाई है। मोदी ने वडोदरा से 5 लाख 70 हजार वोट से रेकॉर्ड जीत और गुजरात की सभी सीटें बीजेपी को देने के लिए भी वोटरों को बधाई दी।
चुनाव परिणाम से जुड़ी हर खबर
मोदी ने कहा कि सरकार किसी एक विशेष पार्टी की नहीं होती बल्कि देश के सभी लोगों की होती है। मोदी ने कहा कि एक सरकार के लिए कोई खास नहीं है और न ही कोई पराया है।'' उन्होंने कहा कि मेरी जिम्मेदारी देश को चलाने में सभी को साथ लेकर चलने की है। उन्होंने कहा कि एक लोकतंत्र में, कोई दुश्मन नहीं होता बल्कि केवल प्रतिस्पर्धी होता है। यह प्रतिस्पर्धा चुनावों के साथ समाप्त हो जाती है।
उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य,‘‘सबका साथ, सबका विकास'' है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में कोई दुश्मन नहीं होता केवल प्रतिस्पर्धी होते हैं। यही प्रतिस्पर्धा हमारे लोकतंत्र की खूबसूरती है। उन्होंने इसके साथ ही कहा कि प्रचार के साथ ही ‘‘कड़वाहट'' समाप्त हो गई है। उन्होंने कहा कि आपने मुझे भरोसा जताया। मैं आपमें भरोसा जताता हूं, जब मैं एक कदम उठाता हूं तो, मैं विश्वास करता हूं कि 125 करोड़ लोग मेरे साथ चलेंगे।












Click it and Unblock the Notifications