नरेन्‍द्र मोदी की रैली में डेंगू का खतरा! NO CHANCE

Narendra Modi
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री उम्‍मीदवार और गुजरात के मुख्‍यमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की रैली की तैयारियों में जी जान से जुटी भाजपा की डेंगू मच्‍छरों ने होश उड़ा दिये हैं। दो दिन पूर्व दिल्‍ली के रोहिणी में रैली स्‍थल पर लार्वा मिलने के बाद अब बीजेपी ने एमसीडी के अमले को मच्‍छर मारने के काम में लगा दिया है। एमसीडी के कर्मचारी युद्धस्‍तर पर जापानीज पार्क में फॅागिंग और छिड़काव करने में लग गये हैं। एमसीडी के अधिकारियों का दावा है कि रैली स्‍थल के आसपास के दायरे को मच्‍छर मुक्‍त कर दिया जायेगा।

एमसीडी के अधिकारियों का कहना है कि भले ही ये राजनीतिक रैली हो मगर इसमें बहुत लोग एकत्र होंगे इसलिये हमने सफाई का खास इंतजाम किया है। जहां पानी इकठ्ठा है, उसे निकाल रहे हैं। नाले के पानी को पंपिंग के जरिए निकालने कि लिए काम शुरू किया है। हमारा मकसद रैली की जगह को डेंगू फ्री करने का है। मालूम हो कि दिल्ली में अब तक डेंगू के 1700 से ज्यादा मामले सामने आए हैं।

डेंगू से तीन मौत हो चुकी हैं। 7 और मरीजों की मौत भी डेंगू से होने का शक है। अकेले रोहिणी जोन में ही डेंगू के 106 मरीज मिले हैं, जहां मोदी की रैली होने वाली है। ऐसे में अब एमसीडी की सत्ता पर काबिज बीजेपी के नेताओं ने अफसरों को कह दिया है कि रैली के आसपास के एक किलोमीटर के दायरे में कोई मच्छर नजर नहीं आना चाहिए। वहीं दिल्ली में डेंगू के लगातार बढ़ रहे मामलों पर अब सियासत शुरू हो गई है।

कांग्रेस ने डेंगू के बढ़ते कहर के लिए भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्री मोदी को दोषी ठहराया है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि मोदी की रैली के लिए भागदौड़ में लगे दिल्ली के निगम पार्षद डेंगू की रोकथाम के लिए काम नहीं कर रहे हैं। उन्होंने डेंगू बढ़ने के लिए मोदी की रैली को जिम्मेदार बताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+