गुजरात दंगों के लिये मोदी जिम्मेदार नहीं: केपीएस गिल

केपीएस गिल ने किताब 'केपीएस गिल- ए पैरामाउंट कॉप' में लिखा कि मोदी ने दंगों के दौरान पड़ोसी राज्यों से पुलिस फोर्स मांगी थी, लेकिन किसी ने उन्हें फोर्स नहीं दी। वो कतई नहीं चाहते थे कि दंगे की आग और भड़के। गिल ने लिखा कि जब मैं वहां पहुंचा तो मोदी ने सिर्फ एक बात कही, "मैं इन दंगों को तुरंत रोकना चाहता हूं"।
केपीएस गिल की यह किताब मोदी की छवि को बदलने का काम कर सकती है। असल में मुस्लिम समुदाय आज भी मोदी को दंगों का जिम्मेदार मानता है।
गिल की किताब पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। कांग्रेस नेता सत्यव्रत चतुर्वेदी ने कहा सुप्रीम कोर्ट के निर्देशन में जांच चल रही है, केपीएस गिल हों या कोई अन्य व्यक्ति हो, यह कोई मायने नहीं रखता। जांच दल की जांच पूरी होने का इंतजार कीजिये।
वहीं भाजपा के नेता व पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद ने कहा कि केपीएस गिल कितने स्ट्रिक्ट ऑफीसर थे जिन्होंने आतंकवाद का खात्मा किया। वो वही बात कर रहे हैं, जो अभी तक सभी जांच कमेटियों ने कही।












Click it and Unblock the Notifications