मोदी ने पीएम की ली चुटकी कहा, बहुत जल्‍द अच्‍छे दिन आने वाले हैं

 Modi mocks PM at NRI meet, says 'good days ahead' after LS polls
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। भारती जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने आगामी चुनाव के संदर्भ में प्रधानमंत्री के बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि निराश होने की जरूरत नहीं और आगे अच्छा वक्त आएगा। उनका इशारा आम चुनावों की ओर था। विज्ञान भवन में आयोजित 12वें प्रवासी भारतीय दिवस में विश्वभर से आए प्रवासी भारतीय उस वक्त तालियां बजाने लगे और हंस पड़े जब मोदी ने कहा कि हमें संभवत: कुछ महीने इंतजार करना होगा, लेकिन मुझे लगता है कि अच्छा समय आ रहा है।

मंच पर जाने और लोगों को संबोधित करने के दौरान मोदी का तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत हुआ। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने बुधवार को अपने भाषण में एक अच्छी बात कही कि निराश होने की जरूरत नहीं है और अच्छा समय आने वाला है। लोगों की तालियों और हंसी के रुकने का इंतजार करने के बाद उन्होंने कहा कि मुझे यह और कहने की जरूरत नहीं है कि हमें संभवत: पांच, छह महीने इंतजार करना है। लेकिन मैं मानता हूं कि अच्छा समय आने वाला है।

मोदी ने दो बड़े अवसरों का संकेत किया जब प्रवासी समुदाय ने देश का समर्थन किया। पहला 1975 का आपातकाल और दूसरा 1998 में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा किया गया परमाणु परीक्षण। मोदी ने कहा कि आपातकाल के दौरान पूरा प्रवासी समुदाय लोकतंत्र की स्थापना के लिए एकजुट हो गया था। दूसरी बार अमेरिका द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों से निपटने के लिए प्रवासी समुदाय ने अपना पूरा जोर लगा दिया। मोदी ने कहा कि प्रवासी भारतीय समुदाय 2014 के आम चुनाव को लेकर बहुत उत्साहित है और योगदान का इच्छुक है।

इधर मेघालय के मुख्यमंत्री मुकुल संगमा ने अप्रत्यक्ष रूप से उनका जवाब देते हुए कहा कि अच्छा समय आएगा क्योंकि सरकार ने शिक्षा का अधिकार और सूचना का अधिकार के जरिए मजबूत आधार रखा है। संगमा का भाषण तब शुरू हुआ जब मोदी की बातें सुनने के बाद लोग जाने लगे थे। संगमा ने कहा कि देश के नेताओं ने क्रांतिकारी कदम उठाए हैं, जो हमारे जैसे देश में आसान नहीं है। उन्होंने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगारी गांरटी अधिनियम (मनरेगा) की सराहना करते हुए कहा कि इसने ग्रामीण रोजगार को स्थिर और कृषि क्षेत्र को मजबूत किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+