मोदी के ऑर्डरों से परेशान मंत्री-अधिकारी, नहीं करेंगे हफ्ते में 6 दिन काम!

मोदी के इन कामों से उनके मंत्री और अधिकारी खुश न हीं दिखाई दे रहे हैं। मोदी ने काम को रफ्तार देने के लिए हफ्ते में 6 दिन काम का आदेश दे दिया, लेकिन अब उनके इस आदेश का विरोध शुरु हो गया हैं। उनके मंत्री भी इसके विरोध में खड़े हो गए हैं। उनकी दलील है कि उन्हें अप ने संसदीय क्षेत्र में जाने के लिए भी वक्त चाहिए। ऐसे में वो हफ्ते में 6 दिन कैसे काम कर पाएंगे।
पीएम मोदी ने केवल खुद बहुत ज्यादा काम करते हैं बल्कि अपने सहयोगियों से भी यही उम्मीद करते हैं। इससे सरकार की चुस्ती बढ़ तो गई है लेकिन मंत्रियों के चेहरों पर हवाइयां उड़ने लगी हैं। उनके 44 मंत्रियों के लिए यह कठिन है। मंत्री मानने लगे हैं कि पीएम काम लेने के मामले में काफी सख्त हैं। कई मंत्रियों के तो काम के दबाव तथा तनाव से सेहत खराब होने लग गई है। पीएम मोदी के यहां सुबह-सुबह काम शुरू हो जाता है।
भाजपा जो कि लंबे वक्त तक सत्ता से बाहर रही हैं उनके मंत्रियों को काम करने की आदत खत्म हो गई थी। अब वे दिन-रात काम कर रहे हैं जिसका असर साफ दिख रहा है। पीएम के साथ कदम ताल करना मंत्रियों को महंगा पड़ने लगा हैं। जिनके पास दो या अधिक विभाग है उनका तो और भी बुरा हाल है।












Click it and Unblock the Notifications