दिल्ली आने से पहले मां ने मोदी को दिया 101 रुपये का शगुन

अपने से दूर जा रहे मां-बेटे के इस मिलाफ को देखकर सबा दिल भर गया। दिल को छू लेने वाली ये तस्वीरें देख हर कोई हैरान था। नरेंद्र मोदी 26 मई को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। तीन दिन से मोदी गुजरात में थे और कल ही मोदी ने गुजरात के सीएम पद से इस्तीफा दिया था।
मोदी ने अपनी जगह आनंदी बेन पटेल को गुजरात का सीएम नियुक्त किया है। आपने कई बार गौर किया होगा कि जब भी मोदी कोई बड़ी जिम्मेदारी लेते है या फिर कोई भी बड़ा काम करते है तो पहले मां से जरूर मिलते हैं। लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद दिल्ली जाने से पहले भी मोदी ने घर जाकर मां से मुलाकात की थी। विधानसभा चुनाव में जीत के बाद भी मोदी सबसे पहले मां का ही आशीर्वाद ही लेते हैं। मोदी की मां हीराबेन अपने छोटे बेटे के साथ गांधीनगर में रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications