साक्षी महराज ने मोदी को बताया कृष्ण, कहा राहुल तो पगला गए हैं
नयी दिल्ली। अपने विवादित बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहने वाले उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महराज ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर टिप्पणी करते हुए उन्हें पागल करार दिया है।

साक्षी महाराज ने राहुल पर टिप्पणी करते हुए कहा कि राहुल गांधी पगला गए हैं। उन्होंने कहा कि वो राजनीति की एबीसीडी तक नहीं जानते हैं। इतनी ही नहीं राहुल गांधी के किसानों के लेकर जारी दौरे पर उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि किसानों की बात करने वाले राहुल गांधी गेंहू और जौ की बाल में अंतर तक नहीं जानते।
साक्षी महराज ने जहां राहुल गांधी का पागल करार दिया तो वहीं वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना भगवान कृष्ण से करते नजर आएं। साक्षी ने कहा कि महाभारत काल में जब द्रोपदी चिल्ला रही थी कि दौड़ो गिरधारी मेरी साडी खिंची जाती है तब एक पल की भी देरी गिरधारी ने नहीं लगाईं और द्रोपदी की लाज रखी। उस तरह से मोदी जी ने नेपाल को संभालने का काम किया हैं।












Click it and Unblock the Notifications