भाजपा जहर की नहीं प्‍यार की खेती करती है मैडम सोनिया: नरेन्‍द्र मोदी

Narendra Modi in Himachal Pradesh
सुजानपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार नरेन्‍द्र मोदी ने रविवार को हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर के चौगान मैदान में विशाल जनसैलाब को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश ने मुझे इतना प्यार दिया है कि मैं सिर झुका कर इस देवभूमि और वीरभूमि को नमन करता हूं। रैली में नरेन्‍द्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने सत्‍ता पर पिछले 60 सालों से कब्‍जा जमाया हुआ है। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से पूछा कि क्या उनको कांग्रेस पर भरोसा, उनके वायदों पर भरोसा है, केंद्र में बैठी सरकार पर भरोसा है। उन्होंने कहा कि देश में यह पहली सरकार है जिस पर देश की जनता को भरोसा नहीं है। उन्होंने कहा कि कोई भी सरकार जनता के विश्वास के बिना नहीं चल सकती है और चैन की नींद नहीं सो सकती है।

नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि यदि आज बेटी स्कूल जाती है तो मां उसकी सही-सलामत लौटने को लेकर चिंतित रहती है। आज नौजवान रोजगार के अवसरों को लेकर परेशान है। आज नौजवान सरहदों पर बंदूक तो लेकर खड़ा है, परंतु कमजोर शासकों की वजह से दुश्मन उनका सिर काट कर चला जाता है। देश का गौरव, देश का स्वाभिमान, सर ऊंचा करके, आंख से आंख से मिलाकर माद्दा होना चाहिए। केन्‍द्र सरकारी की नाकामी पर प्रहार करते हुए नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि सवा सौ करोड़ का देश...हजारों साल की संस्कृति... उसके बाद भी दुनिया की नजरों में हमारी कोई गिनती नहीं है। जिसकी मर्जी आए हमें चांटा मारकर चला जाता है।

हिमाचल सरकार पर हमला बोलते हुए केजरीवाल ने कहा कि पीएम कहते हैं पैसे पेड़ पर नहीं उगते। पीएम जी, आपकी ही पार्टी के नेता और इस प्रदेश के मुख्यमंत्री श्रीमान वीरभद्र जी.. उन्होंने चुनाव में अपना जो नामांकन भरा है, उसमें तीन साल के अंदर संपत्ति 14 गुना बढ़ाई दिखाई गई है। पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सेब के पेड़ों से पैसे बढ़े। पीएम जी आप कहते हैं पेड़ पर पैसे नहीं उगते और आपके मंत्री कहते हैं, पेड़ से 14 गुना पैसे मिल गए। काले धन के मुद्दे पर बोलते हुए मोदी ने कहा कि कांग्रेस नेता बताएं कि अगर आप करप्ट नहीं हैं, तो विदेशों में जमा ब्लैक मनी वापस लाने में तकलीफ क्यों हो रही है। मोदी ने हा कि विदेश जो काला धन वापस लाएंगे, उससे कुछ पैसा ईमानदार कर्मचारियों को दिया जाएगा।

इससे पहले मोदी दिल्ली से हेलीकॉटर में सुजानपुर के चौगान मैदान में उतरे। उनके साथ दिल्ली से ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह भी सुजानपुर पहुंचे। रैली में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री जेपी नड्डा व भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर भी शामिल हुए। रैली में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती, संगठन मंत्री पवन राणा, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश चंदेल, पूर्व मंत्री रविंद्र सिंह रवि, भाजपा के प्रदेश महामंत्री राजीव बिंदल सहित तमाम भाजपा नेता शामिल हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+