मोदी सरकार ने Lockdown के दौरान कर्मचारियों को पूरी सैलरी देने का निर्देश वापस लिया, सुरजेवाला ने कही ये बात
नई दिल्ली। लॉकडाउन के चलते पूरे देश की अर्थव्यवस्था ठप्प है। बीते 29 मार्च को पीएम मोदी ने एक निर्देश जारी किया था जिसमें सभी कंपनियों व अन्य नियोक्ताओं को कहा गया था कि वो लॉकडाउन के दौरान कर्मचारियों को पूरा वेतन देंगे। लेकिन अब केंद्र सरकार ने अपना ये निर्देश वापस ले लिया है। सरकार के इस फैसले से कंपनियों और उद्योग जगत को राहत मिलने का अनुमान है। लेकिन कामगारों को इससे बड़ा झटका लगा है।
Recommended Video

सरकार के इस फैसले पर कांग्रेस ने हमला बोला है। कांग्रेस नेता और प्रवक्ता रणदीप सुरेजवाला ने ट्वीट कर इसे दोहरी नफरत वाली राजनीति करार दिया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस की लाख मिन्नतों के बाद बाद भी सरकार ने वेतन में कटौती नहीं करने के आदेश को वापस ले लिया।
उन्होंने कहा कि बीजेपी ने नौकरी छूटे लोगों और मजदूरों को बीच रास्ते में छोड़ दिया। आपको बता दें कि गृह सचिव अजय भल्ला ने लॉकडाउन लगाए जाने के कुछ ही दिन बाद 29 मार्च को जारी दिशानिर्देश में सभी कंपनियों व अन्य नियोक्ताओं को कहा था कि वे प्रतिष्ठान बंद रहने की स्थिति में भी महीना पूरा होने पर सभी कर्मचारियों को बिना किसी कटौती के पूरा वेतन दें।












Click it and Unblock the Notifications