एक वर्ष से खाली पड़े चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर के पद पर अब होगी नियुक्ति !

अब जल्द ही इस पद पर केंद्र में बनी बीजेपी की अगुवाई वाली एनडीए सरकार नियुक्ति करने की तैयारी कर चुकी है।
केंद्र सरकार के चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर की दौड़ में मशहूर अर्थशास्त्री अरविंद सुब्रहमण्यम, इंटरनेशनल मॉनेट्री फंड से जुड़े सिद्धार्थ तिवारी और मशहूर लेखक बिबेक देवरॉय का नाम शामिल है।
आपको बता दें कि बिबेक देवराय मशहूर लेखक हैं और आर्थिक मामलों में लिखते रहते हैं। हाल ही में धार्मिक ग्रंथ महाभारत का अंग्रेजी अनुवाद भी किया है।
पिछले वर्ष छह अगस्त को रघुराम राजन ने आरबीआई के गर्वनर का पद संभाला था। इससे पहले वह अगस्त 2012 में यूपीए सरकार की ओर से चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर नियुक्ति किए गए थे।
राजन से पहले कौशिक बसु चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर रह चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications