जो विराट-अनुष्का को दिया था, मोदी से वही गिफ्ट पाकर ये बोलीं प्रियंका
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को प्रियंका और निक की शादी के रिसेप्शन में पहुंचे थे। यहां उन्होंने जोड़े के साथ कुछ वक्त बिताया और थोड़ी हंसी-मजाक भी की। इस दौरान मोदी प्रियंका और निक के लिए गुलाब का फूल लेकर पहुंचे। मोदी ने दोनों को एक-एक गुलाब देते हुए शादी की मुबारकबाद दी। प्रियंका-निक दिसंबर के पहले हफ्ते में जोधपुर के उमेद भवन में शादी के बंधन में बंधे थे। प्रियंका ने मंगलवार को दिल्ली में रिसेप्शन रखा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए।

विराट अनुष्का को भी दिया था लाल गुलाब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते साल इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को भी तोहफे में एक-एक गुलाब का फूल दिया था। प्रियंका निक ने भी दिल्ली के ताज होटल में शादी का रिसेप्शन दिया। अनुष्का और विराट ने भी दिल्ली में परिवार और दोस्तों को ताज होटल में हीरिसेप्शन दिया था। उसमें भी पीएम मोदी शामिल हुए थे।

पीएम को कहा थैंक्यू
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने दिल्ली में अपने रिसेप्शन में नरेंद्र मोदी के शरीक होने और तोहफे के लिए उनका शुक्रिया अदा किया है। प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी संग रिसेप्शन की तस्वीर शेयर कर उन्हें शुक्रिया कहा। वहीं उनके पति निक जोनस ने भी प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया है।

हनीमून पर ये है निक-प्रियंका का प्लान
नवविवाहित प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस हनीमून के लिए अभी किसी भी जल्दबाजी में नहीं हैं। दोनों अभी अपनी शादी के जश्न में मग्न हैं और आने वाले वक्त में उनके पास उनके वर्क कमिटमेंट्स हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार प्रियंका को आने वाले हफ्ते में कुछ ऐड्स की शूटिंग करनी है। इसी के बाद कपल मुंबई में फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए रिसेप्शन रखेगा। रिसेप्शन 15 या 16 दिसंबर को हो सकता है।

काम पर लौटीं प्रियंका
जोधपुर में शाही शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा काम पर वापस लौट आई हैं। बुधवार को प्रियंका अपने पति निक जोनस के साथ पहली बार किसी ईवेंट में नजर आईं। डेटिंग ऐप बम्बल बुधवार को भारत में लॉन्च किया गया, जिसके मौके पर दोनों साथ नजर आए। प्रियंका चोपड़ा ने इस ऐप में इंवेस्ट किया है। इस ईवेंट पर नवविवाहित प्रियंका और निक के बीच की रोमांटिक केमेस्ट्री साफ देखी जा सकती थी। निक एकदम जेंटलमैन की तरह प्रियंका का हाथ पकड़कर उनके साथ थे।

धूमधाम से की थी शादी
प्रियंका और निक ने अपने परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में 1 और 2 दिसंबर को जोधपुर के उमेद भवन में शादी की थी। 1 दिसंबर को ईसाई रीति-रिवाज से शादी की थी। ये शादी निक के पिता ने करवाई थी, जोकि एक पेस्टर हैं। वहीं 2 दिसंबर को शादी हिंदु रीति-रिवाज से की गई। दोनों ने पहला रिसेप्शन दिल्ली में दिया है जबकि मुंबई में दोनों फिर से रिसेप्शन देंगे। प्रियंका चोपड़ा बीते काफी समय से अमेरिका में रह रही हैं, वहीं रहते हुए उनकी मुलाकात निक जोनस से हुई थी और फिर दोनों के बीच प्यार पैदा हुआ और दोनों ने शादी का फैसला कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications