पीएम मोदी ने गठित की आर्थिक सलाहकार परिषद, मिलिए सभी पांच सदस्यों से

मोदी की नई आर्थिक सलाहकार परिषद, मिलिए सभी पांच सदस्यों से

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आर्थिक सलाहकार परिषद (EAC-PM) का गठन किया है। पीएम मोदी ने पांच सदस्यीय आर्थिक सलाहकार परिषद में नीति आयोग के सदस्य बिबेक देबरॉय को अध्यक्ष बनाया है। आर्थिक सलाहकार परिषद का मुख्य कार्य प्रधानमंत्री को विभिन्न आर्थिक मामलों में सलाह देने का होगा। देबरॉय के अलावा डॉ सुरजीत भल्ला, डॉ रथिन रॉय और डॉ आशिमा गोयल को इसका पार्ट टाइम सदस्य बनाया गया है। नीति आयोग के सदस्य सचिव रतन वाटल को परिषद का प्रधान सलाहकार बनाया गया है। मिलिए सभी पांच सदस्यों से-

Economic Advisory Council

 बिबेक देबरॉय

बिबेक देबरॉय

पांच सदस्यीय आर्थिक सलाहकार परिषद में नीति आयोग के सदस्य बिबेक देबरॉय को अध्यक्ष बनाया है। देबरॉय अर्थशास्त्री और नीति आयोग के सदस्य हैं। देबरॉय लेखक भी हैं। देबरॉय भारतीय रेलवे के सुधार के लिए बने पैनल के हेड भी रहे हैं। विवेक देबरॉय नीति आयोग में सदस्य बनने से पहले सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च से जुड़े हुए थे।

सुर्जित भल्ला

सुर्जित भल्ला

सुर्जित भल्ला ओएक्यूएस इंवेसट्मेंट से जुड़े हुए हैं। वो भारत सरकार की कई कमेटियों से जुड़े रहे हैं। 1997 से 2006 तक वो रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की अकाउंट कंवर्टिबिलिटी की दो कमेटियों का भी हिस्सा रहे हैं। वो सेबी और नेशनल स्टेटिसटिकल कमीशम के भी सदस्य रहे हैं।

रथिन रॉय

रथिन रॉय

 रतन वटाल

रतन वटाल

रतन वटाल पूर्व फायनेंस सेक्रेटरी हैं। उन्हें नीति आयोग का सलाहकार भी नियुक्त किया गया था। वो पीएमओ, इंटरनेशनल मोनेटरी फंड और आन्ध्र प्रदेश सरकार के लिए भी काम कर चुके हैं।

आशिमा गोयल

आशिमा गोयल

आशिमा गोयल इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ डेव्लेपमेंट एंड रिसर्च में प्रोफेसर हैं। आशिमा बारत सरकार की कई कमेटियों में काम कर चुकी हैं। वो रिजर्व बैंत की एडवाइजरी कमेटी में भी रह चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+