हायर एजुकेशन में 2035 तक ग्रॉस एनरोलमेंट रेशियो 50 फीसदी हो जाएगाः केंद्र सरकार
नई दिल्ली। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में नई शिक्षा नीति को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि पिछले 34 साल से शिक्षा नीति में परिवर्तन नहीं हुआ था। जावड़ेकर ने कहा, नया अकादमिक सत्र सितंबर-अक्टूबर में शुरू होने जा रहा है और सरकार का प्रयास पॉलिसी को इससे पहले लागू करने का है।
Recommended Video

प्रेस कॉन्फ्रेंस में हायर एजुकेशन सेक्रेटरी अमित खरे ने बताया कि अभी शिक्षा पर कुल जीडीपी का करीब 4.4 फीसदी खर्च हो रहा है लेकिन अब केंद्र सरकार इस खर्च को 6 प्रतिशत तक बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बहुप्रतीक्षित नई शिक्षा नीति को बुधवार को आखिरकार मंजूरी दे दी। प्रेस वार्ता की शुरुआत करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने उम्मीज जताई की नई शिक्षा नीति को समाज के सभी वर्गों द्वारा स्वीकार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कैबिनेट ने 21वीं सदी के लिए नई शिक्षा नीति को मंजूरी दी है। यह इसलिए भी महत्वपूर्ण हैं क्योंकि पिछले 34 वर्षों में इसमें बदलाव नहीं हुआ है।
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा, यहां नई शिक्षा नीति का मुख्य उद्देश्य सुधार लाना है। उच्च शिक्षा में प्रमुख सुधारों में 2035 तक 50 प्रतिशत सकल नामांकन अनुपात का लक्ष्य और एकाधिक प्रवेश या निकास का प्रावधान शामिल है। बता दें कि अब मानव संसाधन और विकास मंत्रालय (MHRD) का नाम बदलकर शिक्षा मंत्रालय किया गया है। आज इसकी घोषणा की जाएगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति का मसौदा सरकार ने 2019 में ही पेश कर दिया था और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी बजट में शिक्षा नीति की घोषणा की थी। पूर्व इसरो चीफ के कस्तुरीरंगन के नेतृत्व वाले पैनल ने ड्राफ्ट तैयार किया था और इसे एचआरडी मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को सौंपा था। ड्राफ्ट को सार्वजनिक किया गया और इसे दो लाख से अधिक प्रतिक्रिया मिली।
यह भी पढ़ें: COVID-19: बिहार-हरियाणा समेत ये राज्य कोरोना टेस्टिंग में अभी भी बहुत पीछे, रफ्तार बढ़ाने की जरूरत
-
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
PBKS vs GT: अर्शदीप का खौफनाक ओवर, 11 गेंदों में लुटाए रन, बनाया IPL का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications