जोशी-आडवाणी की चले-ना-चले,लेकिन वाजपेयी को नहीं भूली है भाजपा

atal bihari vajpayee
नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी समेत तमाम बुजुर्ग नेताओं की पार्टी में अनदेकी हो रही है। उन्हें दरकिनार किया जा रहा है। फिर चाहे वो आडवामी हो या जोशी, भाजपा उन्हें साइडलाइन करती जा रही है।

जिस तरह से जोशी-आडवाणी को भाजपा के पीएम रपद के दावेदार नरेन्द्र मी किनारे कर रहे है उससे तो यही लगने लगा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का पार्टी में अस्तित्व समाप्त हो गया है, लेकिन चाह कर भी मोदी अटल बिहारी वाजपेयी को भुला नहीं पा रही है।
अब तक भाजपा सिर्फ 'मोदी-मोदी'के बल पर चुनाव चला रही थी, लेकिन जब यूपी-बिहार में पेच फंसा है, तो अटल के सहारे की जरूरत आ ही पड़ी। तभी तो अब भाजपा के गीत में वाजपेयी भी अपनी कविताएं गुनगुनाते नजर आने लगे हैं।

दरअसल, भाजपा ने शुक्रवार को एक नया गीत जारी किया। गीत के बोल हैं 'मैं कमल खिलाने आया हूं' जिसे उदित नारायण और प्रभाकर ने गाया है। इस पूरे गीत के बीच में कई बार अटल बिहारी वाजपेयी की पुरानी कविता दिखाई गई है जिसमे वो दोहरा रहे हैं कि कमल फिर खिलेगा। गीत के बहाने ही सही भाजपा ने अटल को याद कर लिया।

वहीं लखनऊ में फहत पाने के लिए भी भाजपा को अटल के नाम का सहारा लेना पड़ रहा है। भाजपा जानती है कि लखनऊ से बार-बार जीतने वाले अटल का नाम और काम पूरे राज्य में बिकता है। ऐसे में जब प्रचार पूरे जोरों पर है, अटलजी को फिर से सामने लाना पार्टी को फायदा जरूर पहुंचाएगा। अटल ने भाजपा में अपनी वो जगह बनाई हुई है कि मोदी चाह कर भी उनकी जगह नहीं सकते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+