पीएम नरेंद्र मोदी की बायोपिका अब इस दिन होगी रिलीज, नई डेट आई सामने
नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी की बायोपिक शुक्रवार पांच अप्रैल होने वाली थी। हालांकि, केवल एक दिन पहले फिल्म की रिलीज को टाल दिया था। अब ये फिल्म 11 अप्रैल को रिलीज होगी। आपको बता दें कि 11 अप्रैल से पूरे देश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग है। विवेक ओबेरॉय ने नया पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है- सभी को आशीर्वाद,प्यार और सपोर्ट के लिए शुक्रिया। भारत की न्याय व्यवस्था का भी धन्यवाद। हमें उम्मीद है आपको फिल्म पसंद आएगी।

विवेक के इस ट्वीट से साफ है कि फिल्म की रिलीज को अब मंजूरी मिल गई है। इस नए पोस्टर में एक टैगलाइन लिखी है। जिसमें लिखा है- देशभक्ति ही इस चौकीदार की शक्ति है।












Click it and Unblock the Notifications