रैली में घायल जिस लड़की को मोदी ने दिया था ऑटोग्राफ, हर कोई करना चाह रहा उससे शादी
मोदी से ऑटोग्राफ लेने वाली लड़की को दिन रात आ रहे शादी के ऑफर
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मिदनापुर में 16 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में पंडाल गिर गया था। इसमें 60 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। रेली के बाद मोदी घायल हुए लोगों से मिलने अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने यहां रैली में घायल हुई बंकुरा जिले की दो बहनों से भी मुलाकात की थी और उन्हें ऑटोग्राफ दिया था। पीएम मोदी से इस मुलाकात और ऑटोग्राफ के बाद दोनों बहनें अपने जिले में लोकल सेलेब्रिटी जैसी हो गई हैं। मोदी से मिलने वाली 19 साल की रीता को लगातार शादी के प्रस्ताव मिल रहे हैं।

मोदी से मुलाकात ने बदली जिंंदगी
बांकुरा क्रिश्चन कॉलेज सेकेंड ईयर की छात्रा रीतू मुडी से लोग मोदी से मुलाकात के बाद अलग ही तरह से पेश आ रहे हैं। बांकुरा के सलगेरा गांव की रहने वाली रीतू कहती हैं कि बीते 10-12 दिन से जिंदगी बदल गई है। उन्होंने बताया है कि कई लोग उनके घर आकर शादी का प्रस्ताव रख चुके हैं। वो कहती हैं कि लोग आकर मोदी से मुलाकात के दौरान बातचीत के बारे में पूछते हैं। उनका कहना है कि बीते एक हफ्ते में उन्हें कई शादी के प्रस्ताव मिले हैं।

अस्पताल में रीता से मिले थे मोदी
बांकुरा की रीता और अनीता मुडी मिदनापुर रैली में घायल हो गई थीं। जब मोदी घायलों को देखने अस्पताल पहुंचे तो रीता ने उनसे ऑटोग्राफ देने को कहा और उनके साथ तस्वीर भी खिंचवाई। पीएम के ऑटोग्राफ और फोटो ने बांकुरा जिला और रानीबांध इलाके में उन्हें खूब मशहूर कर दिया है। लगातार लोग उनके पास आते हैं और मोदी से मुलाकात की बाबत सवाल करते हैं। रीता का कहना है कि वो इससे काफी खुश है, उसका कहना है कि जब मैंने ऑटोग्राफ मांगा तो मेरे पास कागज नहीं था, ऐसे में मोदी ने पेपर मंगवाया और ऑटोग्राफ दिया। दोनों बहन खुद को मोदी की फैन कहती हैं।

रैली के दौरान हुआ था हादसा
पश्चिम बंगाल के मिदनापुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के दौरान 16 जुलाई को हादसा हो गया था। जिस समय प्रधानमंत्री रैली को संबोधित कर रहे थे उसी समय रैली स्थल के हिस्से पर लगा टेंट गिर गया। इस हादसे में 70 से ज्याादा लोग घायल हुए थे। हादसे के बाद मोदी ने अपनी सुरक्षा में तैनात एसपीजी के जवानों को उन घायलों की मदद के लिए भेजा। इतना ही नहीं जैसी ही घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया तुरंत पीएम मोदी अस्पताल पहुंच गए और वहां घायलों को हाल-चाल जाना।
-
'मैं गृहस्थ नहीं हूं, लेकिन सब जानता हूं', महिला आरक्षण पर PM मोदी की 10 बड़ी बातें, बदल जाएगी संसद की सूरत! -
SSC Scam: तीन समन के बाद भी पेश नहीं हुए पार्थ चटर्जी, ED ने घर पहुंचकर की कार्रवाई, क्या है पूरा स्कैम? -
Asha Bhosle का राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार, आशा ताई के निधन पर PM Modi हुए इमोशन, लिखी भावुक बातें -
Nari Shakti Vandan: सरकार का 'मास्टरस्ट्रोक' है महिला आरक्षण? खड़गे का मोदी को पत्र, नारी शक्ति वंदन क्या है? -
PM Modi Rahul Gandhi video: लोकतंत्र की सुंदर तस्वीर! फुले जयंती पर PM मोदी-राहुल गांधी की मुलाकात ने जीता दिल -
Doon Lit Fest 2026: देहरादून में सजा साहित्य-सिनेमा का महाकुंभ, इम्तियाज अली समेत कई दिग्गज शामिल -
Arvind Kejriwal News: केजरीवाल का मोदी सरकार पर हमला, IT नियमों में संशोधन पर साधा निशाना -
T-तुष्टिकरण, M-माफिया राज! CM योगी ने बंगाल रैली में बताया TMC का असली मतलब, गुंडों को दी सीधी चेतावनी! -
Shreyasi Singh: कौन हैं श्रेयसी सिंह? जो बन सकती हैं बिहार की नई CM, जाति, परिवार से संपत्ति तक हर एक डिटेल -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह












Click it and Unblock the Notifications