गोरक्षा के नाम पर हिंसा करने वालों के खिलाफ होगी कठोर कार्रवाई- पीएम मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर्वदलीय बैठक में कहा है कि गोरक्षा के नाम पर हिंसा करने वालों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी। प्रधानमंत्री ने साथ ही राज्य सरकारों को कानून अपने हाथ में लेने वालों के खिलाफ 'बेहद सख्त' कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने कड़े लहजे में बोलते हुए सचेत किया कि प्रधानमंत्री ने साथ ही राज्य सरकारों को कानून अपने हाथ में लेने वालों के खिलाफ 'बेहद सख्त' कार्रवाई करने को कहा।

संसद का मानसून सत्र शुरू होने से एक दिन पहले रविवार को एक सर्वदलीय बैठक में मोदी ने सांसदों से कहा कि कानून और व्यवस्था राज्य के अधीन विषय है और इसलिए राज्य सरकारों को गाय के नाम पर हिंसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने बताया कि संसद सत्र से पहले बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि गाय को माता माना जाता है लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि लोग कानून को अपने हाथ में लें। पीएम ने नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों में बाढ़ के हालात पर चिंता जताई।
आपको बता दें कि गोरक्षा के नाम पर देशभर में हो रही हिंसा पर पिछले महीने नरेंद्र मोदी ने दुख जताया था। साबरमती आश्रम में उन्होंने कहा था, "क्या हमें गाय के नाम पर किसी इंसान को मारने का हक मिल जाता है? क्या ये गो-भक्ति है? क्या ये गोरक्षा है? ये गांधीजी-विनोबाजी का रास्ता नहीं हो सकता। हम कैसे आपा खो रहे हैं? क्या गाय के नाम पर इंसान को मार देंगे?" मोदी ने देश में बढ़ती हिंसा के तीन उदाहरण भी दिए थे।












Click it and Unblock the Notifications