बदले की कार्यवाही के चलते कराई गई कार्ति चिदंबरम की गिरफ्तारी- रणदीप सुरजेवाला

नई दिल्‍ली। कांग्रेस ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और यूपीए सरकार में वित्त मंत्री रहे पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम की गिरफ्तारी को मोदी सरकार की 'बदले की कार्यवाही' और घोटालों व कुशासन से 'ध्यान भटकाने का तरीका'बताया। कांग्रेस प्रवक्‍ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कार्ति चिदंबरम की गिरफ्तारी उन्हें सरकार को जवाबदेह ठहराने के लिए सच बोलने से भटका नहीं सकती। सीबीआई पर सवाल उठाते हुए सुरजेवाला ने कहा कि मोदी सरकार कांग्रेस के खि‍लाफ अपने तोते CBI का इस्‍तेमाल कर रही है।

बदले की कार्यवाही के चलते कराई गई कार्ति चिदंबरम की गिरफ्तारी- रणदीप सुरजेवाला

प्रेस कॉन्‍फ्रेंस का आयोजन कर सुरजेवाला ने कहा कि "पी चिदंबरम और उनके परिवार के खिलाफ की गई बदले की कार्यवाही से कांग्रेस पार्टी को रोका नहीं जा सकता है। हम सच बोलना जारी रखेंगे। हम मोदी सरकार के घोटालों को उजागर करते रहेंगे और हम उन्हें देश के लोगों के प्रति जवाबदेह ठहराना जारी रखेंगे।" आपको बता दें कि ब्रिटेन से लौट रहे कार्ति चिदंबरम को आज सुबह आठ बजे चेन्नई हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया।

सीबीआई ने पिछले साल 15 मई को एक प्राथमिकी दर्ज की थी जिसमें आरोप लगाया गया है कि वर्ष 2007 में पी. चिदंबरम के केंद्रीय वित्त मंत्री रहने के दौरान आईएनएक्स मीडिया को विदेशों से करीब 305 करोड़ रुपये की रकम प्राप्त करने के लिये एफआईपीबी मंजूरी मिलने में कथित अनियमितताएं हुईं। इस मामले में कार्ति पर 10 लाख रुपये प्राप्त करने के आरोप लगे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+