पराली जलाए जाने की समस्या पर किसान रैली से पीएम मोदी का बड़ा ऐलान

पंजाब में बोले मोदी, किसान पराली ना जलाएं पराली, सरकार कर रही है इंतजाम

नई दिल्ली। पंजाब के मलोट में किसान कल्याण रैली को संबोधित करते हुए बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पराली जलाए जाने के मामले पर कहा कि सरकार इस पर काम कर रही है कि लोगों को फसलों के अवशेषों को जलाने को मजबूर ना होना पड़े। उन्होंने किसानों से कहा कि वो पराली ना जलाए क्योंकि इससे प्रदूषण होता है, वहीं उसे खेत में ही जोत देने से खाद लगता है।

पराली ना जलानी पड़े इसके लिए 50 करोड़ का बजट

पराली ना जलानी पड़े इसके लिए 50 करोड़ का बजट

मोदी ने कहा कि पंजाब और हरियाणा के किसानों को फसलों के अवशेषों को जलाना ना पड़े इसके लिए 50 करोड़ से ज्यादा का प्रावधान किया गया है और इस योजना का आधे से ज्यादा बजट पंजाब पर केंद्रित है। पराली जलानी ना पड़े इसके लिए जो मशीने चाहिए उन मशीनों की खरीदारी के लिए 50 प्रतिशत खर्च कर सरकार दे रही है। मोदी ने किसानों से पराली ना जलाने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रदूषण से गंभीर बीमारियां हो रही हैं।

कांग्रेस ने किसानों को धोखा दिया

कांग्रेस ने किसानों को धोखा दिया

मोदी ने कहा 'कैसे भी स्थिति रही हो देश के किसान ने कभी मेहनत करने में कमी नहीं रखी लेकिन कांग्रेस पार्टी और उनकी सरकारों ने कभी किसानों की इज्जत नहीं की कभी उसको मान नहीं दिया। किसानों से सिर्फ वायदे किए गए, और चिंता सिर्फ़ एक परिवार के सुख की गई। मैं जानना चाहता हूं कि इतने वर्षों तक आपको लागत के सिर्फ 10 प्रतिशत के लाभ तक सीमित क्यों रखा गया? आखिर क्यों, इसके पीछे क्या स्वार्थ था? कांग्रेस ने हमेशा उसके साथ धोखा किया, झूठ बोला। कांग्रेस ने किसानों को वोटबैंक बनाने के लिए काम किया।

हमने किसान और जवान का सम्मान बढ़ाया

हमने किसान और जवान का सम्मान बढ़ाया

सीमा पर खड़ा जवान हो या फिर खेत में जुटा किसान, दोनों का सम्मान और स्वाभिमान बढ़ाने का काम इस सरकार ने किया है। ये हमारी ही सरकार है जिसने वन रैंक वन पेंशन का वादा पूरा किया और ये भी हमारी ही सरकार है जिसने MSP पर अपना वादा निभाया है, लागत का डेढ़ गुना मूल्य सुनिश्चित किया है।'

मोदी ने कहा 'हमारी सरकार ने MSP का अपना वाद पूरा किया है, लागत का डेढ़ गुणा मूल्य सुनिश्चित करने का काम हमारी किया है। जब से सरकार ने ये फैसला लिया है, तबसे देश के किसान की एक बहुत बड़ी चिंता दूर हुई है। उसको विश्वास है कि जो निवेश उसने किया है, जो श्रम लगाया है उसका फल उसे मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+