दूल्हा बनने की जल्दी है नरेंद्र मोदी को: पवार

पवार ने चिखली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के दावेदार मोदी को दूल्हा बनने की बहुत जल्दी है। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले ही मोदी ऐसे व्यवहार कर रहे हैं जैसे वह शीर्ष पद के लिए चुने जा चुके हों। पवार ने जहां मोदी पर टिप्पणी की तो वहीं 2002 के गुजरात दंगों का मुद्दा भी उठाया।
उन्होंने भाजपा के चुनाव से पहले प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम का एलान करने पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि ऐसा देश में पहली बार ही हुआ है। पवार ने कहा कि सामान्य तौर पर निर्वाचित सांसद प्रधानमंत्री के तौर पर अपने नेता का चुनाव करते हैं। लेकिन इस चुनाव में मोदी को जल्दी है। गौरतलब है कि शरद पवार ने हाल ही में मोदी की तारिफ की थी। जिसके बाद अंजादा लगाया जा रहा था कि शरद पवार भाजपा को समर्थन कर सकते थे। जिसका विरोध शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने किया था।












Click it and Unblock the Notifications