पीएम मोदी ने किया पहले ग्लोबल मोबिलिटी समिट का उद्घाटन, दिया 7C का फॉर्मूला
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में पहले विश्व मोबिलिटी शिखर सम्मेलन 'मूव' का उद्घाटन किया। मोदी ने यहां कहा कि परिवहन की बेहतर व्यवस्था नई नौकरियां और बेहतर इंफास्ट्रक्चर को तो लेकर आता ही है साथ ही लोगों की जिंदगी को भी बेहतर करने का काम करता है। पीएम ने कहा कि हमारी अर्थव्यवस्था आगे बढ़ रही है, हम दुनिया में तेजी से तरक्की करने वाले देश हैं, हमारे शहर और कस्बें 'मूव' कर रहे हैं।

पीएम मोदी ने यहां कहा कि हम 100 स्मार्ट शहरों का निर्माण कर रहे हैं। हमारा बुनियादी ढांचा बढ़ रहा है। हम तेजी से सड़कों, हवाई अड्डों, रेल लाइनों और बंदरगाहों बना रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि भारत में गतिशीलता का भविष्य सात सी (7C) पर निर्भर करेगा। इसमें कॉमन (आम आदमी), कनेक्टेड (जुड़ाव), कन्वेनिएंट (सुविधाजनक), कंजेशन-फ्री (बाधा रहित), चार्ज, क्लीन (साफ) और कटिंग-एज(विकास के नए तरीके)।
इस सम्मेलन का आयोजन नीति आयोग कर रहा है। सम्मेलन 7 और 8 सितंबर को चलेगा। सम्मेलन में चर्चा के मुख्य विषय, विद्युतीकरण और वैकल्पिक ईंधन, सार्वजनिक परिवहन, माल ढुलाई परिवहन और लॉजिस्टिक्स और डाटा विश्लेषण तथा मोबिलिटी हैं। सम्मेलन में नीति आयोग के अफसरों के अलावा अरुण जेटली, नितिन गडकरी और रवि शंकर प्रसाद सहित कई केंद्रीय मंत्रियों पहुंचे हैं।












Click it and Unblock the Notifications