पंजाब: कार पर प्रेस का स्टिगर लगाकर नशीली दवाइयों की करता था सप्लाई, गिरफ्तार

जालंधर। पंजाब के जालंधर में पुलिस और स्वास्थय विभाग के ज्वाइंट ऑप्रेशन में भारी मात्रा में नशीली दवाइयां बरामद हुई है। पुलिस ने एक आरोपी को भी मौके से गिरफ्तार किया है। पुलिस की माने तो आरोपी अपनी गाड़ी में प्रतिबंधित दवाइयों की सप्लाई करता था। गाड़ी पर आरोपी ने प्रेस का स्टिकर भी लगा रखा था ताकि किसी को शक ना हो।

Narcotics drugs caught by Punjab police

जानकारी के अनुसार, मिलाप चौक स्थित मोनिका टावर में कमिश्नरेट पुलिस और स्वास्थय विभाग की टीम ने रेड की। रेड में स्वास्थ्य अधिकारी अनुपमा कालिया, डॉक्टर दिनेश, ए.सी.पी. सरबजीत राय, ए.सी.पी. दलबीर सिंह बुट्टर और थाना 3 के प्रभारी कुंवर विजय पाल भी शामिल थे। टीम ने मोनिका टावर में बने एक गोदाम में छापेमारी कर प्रतिबंधित दवाइयों का जखीरा पकड़ा।

Narcotics drugs caught by Punjab police

अनुपमा कालिया ने बताया कि 3 दिन पहले बस्ती मिट्ठू से 2 युवकों को पकड़ा था। पूछताछ में उन्होंने बताया कि पुनीत पुत्र सुरेंद्र निवासी राजा गार्डन ने मोनिका टावर में एक गोदाम लिया हुआ है, जहां वह प्रतिबंधित दवाइयों को स्टोर करके रखता है। इसी सूचना के आधार पर छापेमारी कर पुनीत को गिरफ्तार किया गया और उसके गोदाम से प्रतिबंधित दवाइयों का जखीरा पकड़ा गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी अपनी गाड़ी में प्रतिबंधित दवाइयों की सप्लाई करता था। गाड़ी पर आरोपी ने प्रेस का स्टिकर भी लगा रखा था ताकि किसी को शक ना हो। आरोपी पर सुल्तानपुर लोधी में भी एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज है। इस मामले में आरोपी जमानत पर बाहर आया हुआ था और फिर से प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री करने लगा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+