ड्रग्स केस: एक्टर अर्जुन रामपाल को NCB ने फिर भेजा समन, 16 दिसंबर को होगी पूछताछ

मुंबई। ड्रग्स कनेक्शन मामले की जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) को एक बार फिर से मंगलवार को समन भेजा है। एंटी ड्रग एजेंसी ने 16 दिसंबर को अर्जुन राम को पूछताछ के लिए बुलाया है। इससे पहले भी एनसीबी अर्जुन रामपाल से ड्रग्स मामले में पूछताछ कर चुकी है। एनसीबी ने नवंबर के महीने में बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल के बांद्रा स्थित घर पर छापेमारी भी की थी।

Recommended Video

      Drug Connection : Arjun Rampal को NCB ने फिर किया समन, 16 December को होगी पूछताछ | वनइंडिया हिंदी
      Narcotics Control Bureau summons actor Arjun Rampal on 16th December, in a drugs case

      एनसीबी ने अर्जुन रामपाल से कई घंटों तक पूछताछ की थी। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद एनसीबी बॉलीवुड ड्रग्स कनेक्शन की जांच कर रही है।13 नवंबर को मुंबई में एनसीबी के दफ्तर से निकलने के बाद 47 वर्षीय अभिनेता अर्जुन रामपाल ने कहा था, ड्रग्स से मेरा कोई लेना-देना नहीं है। मेरे निवास पर जो दवाएं मिली थीं, वो डॉक्टर ने लिखीं थीं उसके पर्चे एनसीबी अधिकारियों को सौंप दिए गए हैं। अर्जुन ने ये भी कहा कि एनसीबी के अधिकारी बहुत अच्छी तरह से उनसे पेश आए और मैंने जांच में उनका पूरा सहयोग किया है।

      ड्रग्स केस में अर्जुन और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला दोनों ही एनसीबी की जांच के घेरे में हैं। एनसीबी ने अर्जुन रामपाल के घर पर 9 नवंबर को छापेमारी की था। उनके घर से लैपटॉप, मोबाइल फोन और टैबलेट समेत कुछ गैजेट भी जब्त किए गए थे। वहीं कुछ दवाएं मिलन की बातें कही गई थीं। इसके बाद उनको और ग्रैब्रिएला को पूछताछ के लिए बुलाया था। ग्रैब्रिएला से एनसीबी की टीम पूछताछ कर चुकी है।

      बता दें कि जांच एजेंसी ने 9 नवंबर को छापेमारी के दौरान अर्जुन रामपाल के घर से लैपटॉप, मोबाइल फोन और टैबलेट जैसे इलेक्ट्रोनिक गैजेट को जब्त किया था और अर्जुन के ड्राइवर से भी पूछताछ की थी।अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की जून में मौत के बाद ड्रग तस्करों और बॉलीवुड हस्तियों के बीच कथित संबंधों को लेकर एनसीबी ने जांच शुरू की थी। एनसीबी ने बीते दिनों मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को भी ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया था। दोनों ने गांजा लेने की बात स्वीकारी थी। भारती सिंह और उनके हर्ष को मुंबई की स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट से बेल मिल चुकी है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+