नारायण राणे ने माना बीजेपी की ओर से राज्यसभा सीट के लिए प्रस्ताव, 12 को भरेंगे नामांकन पत्र

नई दिल्‍ली। भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्‍ट्र से अपने राज्‍यसभा उम्‍मीदवार की घोषणा कर दी है। बीजेपी ने यहां से महाराष्ट्र स्वाभिमान पार्टी (एमएसपी) के प्रमुख नारायण राणे को अपना उम्मीदवार बनाया है। नारायण राणे ने बीजेपी के इस प्रस्‍ताव को स्‍वीकार भी कर लिया है। आपको बता दें कि नारायण राणे ने कुछ समय पहले ही कांग्रेस छोड़कर अपनी अलग पार्टी बनायी थी। वो 1999 में शिवसेना में रहते हुए महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री भी रह चुके हैं। जानकारी के मुताबिक राणे सोमवार 12 मार्च को राज्यसभा के लिए नामांकन करेंगे। उसी दिन वो महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से भी मुलाकात करेंगे।

नारायण राणे ने माना बीजेपी की ओर से राज्यसभा सीट के लिए प्रस्ताव, 12 को भरेंगे नामांकन पत्र

23 मार्च को राज्यसभा सीट के लिए चुनाव होगा। गौरतलब है कि लंबे समय से राणे और बीजेपी के बीच बातचीत हो रही थी। शिवसेना की नाराजगी को देखते हुए जहां एक ओर बीजेपी के लिए राणे को सीधे एनडीए में शामिल करना मुश्किल था, वहीं महाराष्ट्र में पैदा हो रहीं चुनौतियों के मद्देनजर ऐसा जरूरी भी था। इन सबके बीच पार्टी ने राणे को महाराष्ट्र से ही राज्यसभा के लिए उम्मीदवार घोषित किया है। नारायण राणे ने कहा, ''मैं राज्यसभा चुनाव के लिए सोमवार 12 मार्च को नामांकन दाखिल करूंगा। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मेरे नाम का सुझाव रखा था। मैं इनका शुक्रिया अदा करता हूं।''

2005 में शामिल हुए थे कांग्रेस में

नारायण राणे 26 जुलाई, 2005 में कांग्रेस में शामिल हुए थे और अगले ही दिन उन्हें कांग्रेस की अगुवाई वाली तत्कालीन महाराष्ट्र सरकार में राजस्व मंत्री का ओहदा दे दिया गया था। बताया जाता है कि कांग्रेस ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव भी दिया था, लेकिन उसे पूरा नहीं किया। इसलिए पिछले साल उन्होंने खफा होकर कांग्रेस का दामन छोड़ दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+