महाराष्ट्र:नारायण राणे ने कहा-BJP ही बनाएगी सरकार, 145 के आंकड़े के साथ पेश करेंगे दावा

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के 19 दिनों बाद जब कोई भी पार्टी सरकार बनाने का दावा पेश नहीं कर सकी तो आखिरकार प्रदेश में आज राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया। काफी सियासी उठापटक के बाद आज महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया। वहीं राष्ट्रपति शासन लागू होने के बाद बीजेपी नेता ने कहा है कि जल्द ही प्रदेश में स्थायी सरकार बनेगी। बीजेपी नेता नारायण राणे ने कहा कि शिवसेना ने गठबंधन धर्म नहीं निभाया। नारायण राणे कहा कि शिवसेना को कांग्रेस-एनसीपी बेवकूफ बना रही है। उन्होंने कहा कि मैंने साम, दंड, भेद शिवसेना से ही सीखा है।

 Narain Rane said: BJP will try to form government. Devendra Fadnavis is putting in all efforts in this direction.

नारायण राणे ने कहा कि प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनाने के लिए मैं पूरी कोशिश करूंगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्थायी सरकार बनाने के लिए जो करना होगा वो करेंगे। उन्होंने कहा कि हम जल्द 145 के आंकड़े के साथ ही राज्यपाल के पास जाएंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

वहीं राष्ट्रपति शासन लागू होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि ये दुर्भाग्यपूर्ण है। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज्य की जनता ने स्पष्ट बहुमत दिया है, लेकिन फिर भी किसी की भी पार्टी की सरकार ना बन पाना और प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगना यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रदेश में स्थायी सरकार बनेगी। वहीं बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि शिवसेना के लिए हमारे रास्ते हमेशा से खुले थे, लेकिन ये शिवसेना थी जिसने कहा कि दरवाजे बंद हो गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+