Nara Brahmani: कौन हैं नारा ब्राह्मणी, जिन्होंने चंद्रबाबू नायडू को चौथी बार CM बनाने में निभाया अहम रोल
Who is Nara Brahmani in TDP: केंद्र के साथ ही अब आंध्र प्रदेश में भी एनडीए सरकार बन गई है। तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) सुप्रीमो एन चंद्रबाबू नायडू ने 12 जून 2024 को आंध्र प्रदेश के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। जनसेना प्रमुख और एक्टर पवन कल्याण को डिप्टी सीएम पद की शपथ दिलाई गई है।
आंध्रप्रदेश विधानसभा चुनाव 2024 में टीडीपी की शानदार जीत के दम पर चंद्रबाबू नायडू को चौथी बार आंध्रप्रदेश का सीएम बनाने का श्रेय उनके बेटे नारा लोकेश को दिया जा रहा है। TDP को फर्श से अर्श तक ले जाने में नारा लोकेश ने अहम भूमिका निभाई है।

नारा लोकेश के अलावा एक शख्स नारा ब्राह्मणी हैं, जिसने पर्दे के पीछे रहकर परिवार व टीडीपी को उस वक्त संभाला जब ससुर चंद्रबाबू नायडू जेल में चले गए और पति नारा लोकेश पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही थी।
दरअसल, आंध्रप्रदेश की तत्कालीन जगन मोहन रेड्डी सरकार ने 9 सितंबर 2023 को स्किल डेवलपमेंट घोटाले में एन चंद्रबाबू नायडू को जेल में भेज दिया। तब उनके चुनाव पर विपरीत असर पड़ने लगा। इसके बाद नारा लोकेश आक्रामक हुए और पूरा चुनाव अभियान संभाला, मगर उन पर भी एफआईआर दर्ज हो गई।
आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव 2024 से पहले चंद्रबाबू नायडू परिवार पर संकट आने पर नारा लोकेश की पत्नी नारा ब्राह्मणी ने मोर्चा संभाला। टीडीपी के नेताओं के साथ मिलकर चुनाव प्रचार अभियान को आगे बढ़ाया।

नारा ब्राह्मणी ने किया चुनाव प्रचार
अपने छोटे बेटे को घर पर छोड़कर नारा ब्राह्मणी मैदान में उतरीं। सुबह से लेकर लेकर देर रात तक टीडीपी के लिए काम किया। जनसभाएं, रोड शो निकाले। जगन मोहन सरकार के खिलाफ धरना भी दिया। अनोखे तरीकों से प्रदर्शन किए।
पहले राजनीति में नहीं थीं नारा ब्राह्मणी
खास बात यह है कि नारा ब्राह्मणी जब परिवार व पार्टी के लिए चुनाव मैदान में उतरीं उससे पहले वे राजनीति में ज्यादा एक्टिव नहीं थीं। ये नायडू परिवार का बिजनेस संभालती हैं, मगर ससुर व पति की अनुपस्थिति में राजनीति में जोरदार काम किया।

आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव 2024 परिणाम
नारा ब्राह्मणी के प्रयासों का नतीजा यह रहा कि 175 सीटों वाली आंध्र प्रदेश विधानसभा में साल 2024 के चुनाव में TDP को 135 सीटें मिलीं। 45.60 प्रतिशत वोट शेयर पाया। इनके अलावा जन सेना पार्टी को 21, BJP को 8, YRCP को 11 सीटें मिली।
चंद्रबाबू नायडू सरकार मंत्रीमंडल 2024
1. नारा लोकेश
2. पवन कल्याण
3. किंजरापु अचेन नायडू
4 कोल्लू रविन्द्र
5. नादेंदला मनोहर
6. पी नारायण
7. वंगालापुडी अनिता
8. सत्य कुमार यादव
9. निम्माला राम नायडू
10.एनएमडी फारूक
11. अनम रामनारायण
12. पय्यावुला केसव
13. अनगनी सत्य प्रसाद
14. कोलुसु पार्थसारधि
15. डोला बलवीरंजनेया स्वामी
16. गोट्टीपति रवि कुमार
17. कंडुला दुर्गेश
18. गुम्मादी संध्यारानी
19. बीसी जरधन रेड्डी
20. टीजी भरत
21. एस सविता
22. वासमसेट्टी सुभाष
23. कोंडापल्ली श्रीनिवास
24. मंडीपल्ली राम प्रसाद रेड्डी












Click it and Unblock the Notifications