अखिलेश- मायावती का नाम लेकर नीतीश को मैनेज करना चाहते हैं लालू
लालू ने अखिलेश और मायावती का नाम लेकर नीतीश को अपना पावर दिखाया है।
नई दिल्ली। अखिलेश यादव और मायावती साथ आ जाए तो 2019 में पीएम नरेंद्र मोदी का गेम ओवर हो जाएगा। ये बयान लालू यादव ने पीएम मोदी का गेम खराब करने के लिए नहीं दिया है बल्कि इस बयान से वो खुद का गेम सेट करना चाहते हैं।

लालू ने नीतीश को इशारा किया है
राजनीतिक खेल में मास्टर स्ट्रोक लगाने का दम रखने वाले लालू यादव ऐसे ही कुछ नहीं बोलते है उनके हर बयान में कुछ ना कुछ संदेश होता है। इस बार के बयान से लालू यादव ने नीतीश कुमार को संदेश देने की कोशिश की है। लालू ने इशारा दिया है कि अखिलेश यादव और मायावती समेत देश के तमाम विपक्षी नेता लालू यादव के साथ हैं और ऐसे में नीतीश कुमार लालू यादव के साथ बने रहते है तो 2019 के खेल में उनको फायदा होगा।

विपक्ष के नाम पर दिखाया दम
पटना में लालू यादव ने कहा कि अगर अखिलेश और मायावती साथ आ जाए तो गेम ओवर हो जाएगा, कयास ये लगाए जा रहे है कि लालू ने ये बयान विपक्ष को मजबूत करने के लिए दिया है। असल में लालू यादव अपने इस बयान से नीतीश कुमार को मैनेज करना चाहते है क्योंकि रोज ये खबरें आ रही है कि नीतीश कुमार लालू यादव का साथ छोड़कर बीजेपी के साथ जा सकते है। अगर ऐसा हुआ तो लालू यादव असहाय हो जाएंगे। लालू ने अखिलेश और मायावती का नाम लेकर नीतीश को अपना पावर दिखाया है।

प्रियंका करें कांग्रेस का नेतृत्व
पटना में राजद के स्थापना समारोह के मौके पर लालू यादव ने एक और बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी को अगले चुनाव का नेतृत्व करना चाहिए। लालू ने अपने भाषण में राहुल गांधी का नाम नहीं लिया, लिहाजा माना जा सकता है कि लालू ने राहुल गांधी के नेतृत्व को ठुकरा दिया है। बहरहाल देखने वाली बात यह होगी कि लालू के इस बयान पर कांग्रेस की ओर से क्या प्रतिक्रिया आती है।












Click it and Unblock the Notifications